ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashifal 15 September 2021 Horoscope Wednesday From Aries to Pisces tap to know about all the zodiac signs Astrology in Hindi

मेष से लेकर मीन राशि तक, टैप कर जानें बुधवार के दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 सितंबर को बुधवार है। जानिए पं....

मेष से लेकर मीन राशि तक, टैप कर जानें बुधवार के दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
पं. राघवेंद्र शर्मा,नई दिल्लीWed, 15 Sep 2021 05:21 AM
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 15 सितंबर को बुधवार है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 15 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने के प्रयास करें।

वृषभ- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। कुटुम्‍ब में धार्म‍िक आयोजन होंगे। 

मिथुन- मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

कर्क- मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय में कमी आ सकती है। रुके हुए काम बनेंगे। धन में बढ़ोतरी होगी।

सिंह- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत भी रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे। 

कन्या- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेक‍िन क्रोध से बचें। पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। 

तुला- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने के प्रयास करें।

वृश्चिक- वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। धार्म‍िक कार्यों में रुच‍ि रहेगी।

धनु- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। 

मकर- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचे। म‍ित्रों के सहयेाग से आय के नए स्रोत व‍िकसि‍त होंगे। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। 

कुंभ- मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलत बनाए रखने का प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। तरक्‍की के योग हैं।

मीन- मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहने का प्रयत्‍न करें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें