ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashifal 12 February 2020 VIDEO Possible purchase of land building vehicle for Gemini sign economic benefits for Singh rashi read astrological prediction

Rashifal 12 फरवरी 2020: सिंह राशिवालों को आज होगा आर्थिक लाभ, मिथुन राशि वाले खरीद सकते हैं घर और वाहन

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। गुरु, केतु और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य और शनि मकर राशि में हैं। बुध कुंभ राशि में हैं। शुक्र मीन राशि में गोचर में हैं। पढ़ें...

Rashifal 12 फरवरी 2020: सिंह राशिवालों को आज होगा आर्थिक लाभ, मिथुन राशि वाले खरीद सकते हैं घर और वाहन
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुरWed, 12 Feb 2020 08:47 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। गुरु, केतु और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य और शनि मकर राशि में हैं। बुध कुंभ राशि में हैं। शुक्र मीन राशि में गोचर में हैं। पढ़ें आज का राशिफल:

 


मेष-
सकारात्मक-शत्रु परास्त होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बहुत अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-अति अक्रामकता से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हरी वस्तुओं का दान करना आपके लिए और अच्छा रहेगा।

वृषभ-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें।
नकारात्मक-भावनाओं में न बहें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें।
प्रेम-तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-कोई भी हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। घर में कुछ उत्सव सम्भव है। शल्य चिकित्सकों के लिए बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें।

कर्क-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-नए अवसर दिखाई दे रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

सिंह-
सकारात्मक-नए सुअवसर मिल रहे हैं। आर्थिक लाभ हो रहा है। कुटुम्बों में वृद्धि हो रही है।
नकारात्मक-वाणी पर नियंत्रण रखें। अभी निवेश न करें। जो आ रहा है, उसे बस संचित करें।
पे्रम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी गणपति वंदना करें।

कन्या-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमक रहे हैं। बहुत अच्छी स्थिति है। आप सराहे जाएंगे।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-हरे रंग की कोई वस्तु पास रखें। शनिदेव का दर्शन करें।

तुला-
सकारात्मक-साझेदारी से लाभ होगा।
नकारात्मक-मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर भी परेशान हो सकते हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता का समय है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-आर्थिक मजबूती दिख रही है। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है।
नकारात्मक-अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी नीली वस्तु दान करें और अच्छा होगा।

धनु-
सकारात्मक-सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। प्रमोशन के चांसेज बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बढ़ोत्तरी की सम्भावना बन रही है।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-कोई भी हरी दान करें और अच्छा होगा।

मकर-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-आगे बढ़ेंगे।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।

कुंभ-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-मन से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल लग सकती हैं।
प्रेम-तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
व्यवसाय-अच्छे चलेंगे।
सेहत-दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें। मां काली को प्रणाम करें।

मीन-
सकारात्मक-किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-प्रेम में सफलता मिलेगी।
व्यवसाय-नए आयाम मिलेंगे।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-हरी वस्तु दान करें। भगवान शिव को प्रणाम करें।

 

 



प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें