ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashifal 11 september 2018 zodiac horoscope

राशिफल: 11 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

राशिफल: 11 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना.

Surenderपं.राघवेन्द्र शर्मा,नई दिल्लीTue, 11 Sep 2018 07:07 AM

जानें 11 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे

जानें 11 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे1 / 13

राशिफल: 11 सितंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे, राशि के अनुसार पढ़ें अपना...

 

मेष

मेष2 / 13

माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष

वृष3 / 13

मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। खर्च अधिक रहेंगे। 

मिथुन

मिथुन4 / 13

मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

कर्क5 / 13

मानसिक उलझनें रहेंगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह

सिंह6 / 13

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। 

कन्या

कन्या7 / 13

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे तो आय के नवीन स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

तुला

तुला8 / 13

कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक9 / 13

मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक होंगे। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु

धनु10 / 13

नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।

मकर

मकर11 / 13

जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ

कुंभ12 / 13

धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं।

मीन

मीन13 / 13

मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।