राशिफल 10 सितंबर Video: जानें ग्रहों की चाल आज किन राशियों पर होगी मेहरबान, किसको रहना होगा सतर्क

Sep 10, 2019 07:19 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में है। मंगल, सूर्य और बुध शनि राशि में हैं। शुक्र नीच का होकर कन्या राशि में जा चुके हैं। गुरु अभी भी वृश्चिक राशि में बने हुए हैं। शनि केतु के साथ धनु राशि में चल...

राशिफल 10 सितंबर Video: जानें ग्रहों की चाल आज किन राशियों पर होगी मेहरबान, किसको रहना होगा सतर्क

ग्रहों की स्थिति- राहु मिथुन राशि में है। मंगल, सूर्य और बुध शनि राशि में हैं। शुक्र नीच का होकर कन्या राशि में जा चुके हैं। गुरु अभी भी वृश्चिक राशि में बने हुए हैं। शनि केतु के साथ धनु राशि में चल रहे है। चन्द्रमा, मकर राशि में हैं।

मेष- शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने के संकेत हैं। कुछ मिलाकर अच्छी स्थिति चल रही है। कोई जोखिम नहीं है। पंचम भाव में जो ग्रहों की स्थिति बनी हुई है वो आपको अक्रामक बना रही है। लेकिन एक प्रकार की सकारात्मकता है। उर्जा है।

वृषभ- भाग्यवश कोई काम बनेगा। भूमि, भवन, मकान की खरीदारी अभी रोकिए। घर में थोड़ी खर (ड्राई) स्थिति बनी हुई है। अच्छे दिनों की तरह आप बढ़ने लगे
हैं।

मिथुन- चोट-चपेट लग सकती है। थोड़ी परेशानी में आ सकते हैं। बचकर यह समय पार करिए। बस आजकल की बात है। बड़े पराक्रमी बने हुए हैं। अच्छी स्थिति
है। शुक्र चतुर्थ भाव में पहुंच गए हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करा सकते हैं।

कर्क- अच्छी स्थिति है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच लम्बे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।

सिंह- अभी भी लग्नेश, भाग्येश और धनेश का जमावड़ा लगा हुआ है। अच्छी स्थिति चल रही है। फैशन पर थोड़ा खर्च हो सकता है। धन का आवक दिख रहा है। रोग,ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे।

कन्या- बदलाव की स्थिति है। शुक्र नीच का होकर लग्न में आ गया है। बहुत से लोग नीच के नाम पर डर जाते हैं। लेकिन कन्या में शुक्र धनेश और भाग्मेश में है। वो लग्न में आया है। यह थोड़ी चंचलता जरूर बढ़ाएगा लेकिन कुछ देकर जाएगा। डरने की जरूरत नहीं है।

तुला- लग्नेश द्वादश भाव में नीच के  हो गए हैं। उर्जा की कमी महसूस करेंगे। फैशन पर खर्च होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में उत्सव का माहौल होगा।

वृश्चिक- महिलाओं से लाभ की स्थिति बन रही है। विपरीत लिंग के व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। बड़ी अच्छी स्थिति है। घर में भी अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है। वृहस्पति लग्न में हैं। निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ा रहे हैं। पराक्रम भी साथ दे रहा है।

धनु- अभी यथावत स्थिति बनी हुई है। निगेटिवी जरूर है। लेकिन शासन सत्ता का लाभ रहा है। कुछ रास्ता निकल रहा है। इसके बावजूद बहुत अच्छी स्थिति नहीं
कही जाएगी। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पूंजी निवेश फिलहाल टालना चाहिए।

मकर- राहत मिल रही है। लग्न का चन्द्रमा राहुत दे रहा है। जीवन साथी के साथ करीबी बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका के साथ करीबी बढ़ेगी। व्यवसायिक लाभ की स्थिति में रहेंगे। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे।

कुंभ- अचानक चिंतित करने वाली परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। विपरीत समय नहीं है लेकिन यह समय थोड़ा बचकर पार करने वाला है। खर्च की अधिकता हो
सकती है।

मीन- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्छा समय चल रहा है। शुभ समाचार मिल सकता है।

प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर

 

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;