ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashi parivartan November 2020 These Planets Transit Date and Effects on Zodiac Signs Prediction

Rashi Parivartan 2020: तुला राशि में मार्गी होंगे बुध तो शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, नवंबर 2020 में इन ग्रहों की बदल रही चाल

नवंबर का महीना व्रत, त्योहारों और ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है। नवंबर 2020 में कई ग्रहों की स्थिति में फेरबदल होने जा रहा है और कुछ ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली...

Rashi Parivartan 2020: तुला राशि में मार्गी होंगे बुध तो शुक्र करेंगे तुला राशि में गोचर, नवंबर 2020 में इन ग्रहों की बदल रही चाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Nov 2020 10:30 AM
ऐप पर पढ़ें

नवंबर का महीना व्रत, त्योहारों और ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है। नवंबर 2020 में कई ग्रहों की स्थिति में फेरबदल होने जा रहा है और कुछ ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली समेत कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का व्यक्ति के जीवन पर खास असर पड़ता है। जानिए नवंबर महीने में कौन से ग्रहों की चाल रही है और इसका प्रभाव-

1. बुध ग्रह का राशि परिवर्तन- 3 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। जिसका अर्थ है कि यह सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध की सीधी चाल को शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसके प्रभाव से कुछ जातकों का करियर और दांपत्य जीवन सुखद होगा। इसके बाद 28 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

2. मंगल और गुरु का राशि परिवर्तन- 14 नवंबर को मंगल गुरु की राशि मीन में मार्गी होंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, दिवाली पर मंगल ग्रह की स्थिति में होने वाला यह बड़ा बदलाव आर्थिक दृष्टि से उत्तम माना जा रहा है। हालांकि इस राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव भी पड़ सकता है।

दिवाली के दो दिन बाद सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए लाभ का योग

3.  सूर्यदेव का राशि परिवर्तन- ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्यदेव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देवता को करियर और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शुभ तो पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

जन्म कुंडली के इन भावों में शनि देते हैं शुभ और अशुभ फल, जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

4. शुक्र का राशि परिवर्तन- शुक्र अपनी राशि तुला में 17 नवंबर को गोचर करेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस संबंधी मामलों में भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

5. गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु ग्रह 20 नवंबर को शनि की राशि मकर में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें