ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrashi parivartan in august 2021 planetary transits effects predictions horoscope rashifal sun mercury venus transits in sawan 2021 Astrology in Hindi

बुध, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा, देखें क्या आपका भी बदलेगा भाग्य

ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। अगस्त के महीने में बुध, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होने...

बुध, शुक्र और सूर्य बदलेंगे अपनी राशि, इन लोगों को होगा सबसे अधिक फायदा, देखें क्या आपका भी बदलेगा भाग्य
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 05 Aug 2021 02:30 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। अगस्त के महीने में बुध, शुक्र और सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध देव 9 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 26 अगस्त को एक बार फिर राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 11 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे और सूर्य देव 17 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं बुध, शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सबसे अधिक फायदा होगा...

 

मिथुन राशि

  • परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • भगवान शंकर की कृपा जीवन आनंदमय हो जाएगा।

सावन शिवरात्रि 2021: अपनी राशि के हिसाब से इन चीजों से करें रुद्राभिषेक, भगवान शंकर के प्रसन्न होने की है मान्यता

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों को इस महीने यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
  • आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • घर में खुशियां आएंगी।
  • व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
  • मानसिक शांति रहेगी।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

इन बर्थडेट वाले लोगों में होता है दूसरों की मन की बात पढ़ने का गुण, चंद्रदेव की कृपा से बनते हैं काम

तुला राशि

  • नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
  • व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।

कुंभ राशि

  • नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
  • कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
  • परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। 
  • जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा।
  • भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • नौकरी और व्यापार के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

आने वाले 25 दिनों तक इन राशियों पर होगी धन- वर्षा, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

मीन राशि

  • कार्यक्षेत्र से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है।
  • परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
  • महीने के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें