ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashi Parivartan 2021 Surya Gochar on Makar Sankranti Know here effect of all Zodiac Signs

Rashi Parivartan 2021: आज मकर संक्रांति पर सूर्य ने किया मकर राशि में गोचर, राशि परिवर्तन का इन राशियों को होगा महालाभ

ग्रहों के राजा सूर्य का आज मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन सुबह 8 बजकर 08 मिनट पर शनि की राशि मकर में प्रवेश किया है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तरायण आरंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति के दिन...

Rashi Parivartan 2021: आज मकर संक्रांति पर सूर्य ने किया मकर राशि में गोचर, राशि परिवर्तन का इन राशियों को होगा महालाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Jan 2021 11:22 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रहों के राजा सूर्य का आज मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन सुबह 8 बजकर 08 मिनट पर शनि की राशि मकर में प्रवेश किया है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही उत्तरायण आरंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल सुबह से लग जाएगा। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर कोई न कोई असर जरूर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ तो कुछ के लिए बुरे परिणाम लेकर आएगा। जानिए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

मेष : जिस कार्य के लिए प्रयत्नशील होंगे, उसमें सफलता निश्चित ही मिलेगी। पदोन्नति और इच्छानुसार तबादला भी होगा। 
वृष : अचानक परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रियजनों से बिछुड़ना होगा। कार्यों में सफलता कठिन होगी। नए कार्यों में बाधा।  
मिथुन : बीमारी की आशंका। कलह-क्लेश से परिवार में तनाव। अधिकारी नाराज। भ्रम के कारण हानि। 

Happy Makar Sankranti 2021 Wishes: मकर संक्रांति पर अपनों को ये बेस्ट मैसेज और इमेज भेजकर बोलें- 'हैप्पी मकर संक्रांति'

कर्क : यात्रा करनी होगी। खाने-पीने में सावधान रहें। प्रतिष्ठा में कमी। मानसिक भ्रम से हानि। शारीरिक श्रम में वृद्धि।
सिंह : रोगों का नाश होगा। शत्रु पराजित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। खेलकूद में रुचि और सफलता मिलेगी। 
कन्या : अनावश्यक मानसिक कष्ट। बीमारी आदि की आशंका। प्रियजनों से बिछुडेंगे या उनकी याद आएगी।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, विवाह मुहूर्त और मान्यताएं
तुला : सभी प्रकार के सुखों में कमी रहेगी। पूरे महीने बीमारी होने की आशंका से भयभीत रहेंगे।
वृश्चिक : सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि। यात्रा लाभप्रद। शत्रुओं को पराजित करेंगे। नवीन कार्ययोजना में सफलता।  
धनु : धन का अपव्यय होगा। सुख में कमी। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जाने का भय रहेगा।
मकर : शारीरिक परिश्रम, धन अपव्यय। गुस्सा होने से हानि।  
कुंभ : गलत योजना में धन हानि। अनावश्यक जिद से हानि। ठगे जा सकते हैं। निकटतम दोस्त धोखा देंगे। 
मीन : पदोन्नति मिल सकती है। उपहार और पुरस्कार मिलेंगे। आय में वृद्धि। पुरानी बीमारी से मुक्ति। आय के नए साधन बनेंगे।

आज हो रहा 5 ग्रहों का गोचर-

मकर संक्रांति 2021 पर मकर राशि में कई ग्रह एक साथ गोचर कर रहे हैं। आज सूर्य, शनि, गुरु, बुध और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, जोकि एक शुभ योग का निर्माण करते हैं। कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन दान, स्नान का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि इस दिन दान और स्नान का कई गुना ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें