ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashi Parivartan 2021 in June These planets including Sun and Venus will change the zodiac the luck of these 5 zodiac signs will shine

जून में सूर्य और शुक्र समेत ये बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

जून का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। 2 जून को मंगल और 3 जून को बुध का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि...

जून में सूर्य और शुक्र समेत ये बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 01 Jun 2021 09:03 AM
ऐप पर पढ़ें

जून का महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। 2 जून को मंगल और 3 जून को बुध का राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 22 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। जानिए जून में ग्रहों की चाल का किन 5 राशि वालों को मिलेगा लाभ-

1. मेष- जून में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। नौकरी व व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्र ग्रह के कारण आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मंगल राशि परिवर्तन: कल से इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, जानें किन्हें होगा नुकसान

2. वृषभ- आपके लिए जून का महीना लकी साबित होगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। करियर में बदलाव होंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

3. सिंह- इस दौरान आपका भाग्योदय होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस महीने आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

ये 4 राशि वाले होते हैं आलसी, काम करना नहीं होता पसंद

4. तुला- तुला राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने योग बनेंगे। धन आगमन के नए साधन बनेंगे। इस माह आपको किसी काम में सफलता हासिल हो सकती है।

5. मीन- मीन राशि वालों को जून में करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए यह महीना शुभ साबित होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें