Rashi Parivartan 2020: 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, कुछ राशियों के लिए अच्छा, खराब फल से बचने के लिए करें ये काम
सोमवार,16 नवंबर को तुला लग्न में 6.40 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि को छोड़कर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और 15 दिसंबर तक इस राशि...
सोमवार,16 नवंबर को तुला लग्न में 6.40 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि को छोड़कर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और 15 दिसंबर तक इस राशि में रहेंगे। शास्त्रों में संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान-दान करने का विशेष लाभ होता है। गोचर में सूर्य के खराब फल को रोकने के लिए तीन बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आइए जानें कि सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव-
मेष :भ्रमित होने के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। बीमारी की आशंका रहेगी। विवाद से बचें।
वृष : बीमारी होने की आशंका से तनाव। साझेदार या शासन सत्ता से तनाव रहेगा। व्यर्थ की यात्रा होगी।
मिथुन : रोग ठीक होगा। रुका हुआ धन मिलेगा। आदर-सम्मान में वृद्धि। उपहार मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना है।
कर्क : कार्यालय या घर में तनाव संभव। किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।र्
सिंह : मेहनत ज्यादा करनी होगी। सुख में कमी होगी। कार्यों में बाधा से तनाव रहेगा। बुजुर्गों को लेकर चिंता रहेगी।
कन्या : धन का संग्रह करने में सफल रहेंगे। रुके हुए पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से मदद संभव।
तुला : फिजूल के खर्च बढे़ंगे। अनावश्यक जिद से हानि होगी। ठगे जाने की आशंका बनी रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।
वृश्चिक : अनावश्यक मेहनत होगी। गुस्सा बढ़ जाएगा। यात्रा में हानि। नकारात्मक विचारों से बचें।
धनु : हर काम में बाधा से तनाव। बीमारी आदि से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के व्यवहार से चिंता। धन हानि से तनाव रहेगा।
मकर : रुकी हुई पदोन्नति मिलेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। धन मिल सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
कुंभ : रुके हुए बडे़कार्य में सफलता। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण। धन लाभ होगा। पदोन्नति संभव।
मीन : धर्म में अरुचि। कामकाज में असफलता से तनाव। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझ कर लें। यात्रा हो सकती है।