ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRashi Parivartan 2020 Rahu Ketu will change its zodiac sign for Mercury today it will be lucky for these zodiac signs read astrological predictions

Rashi Parivartan 2020: बुध और राहु केतू का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

राहु के राशि परिवर्तन से करने से कई राशियों के लिए मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, वहीं कई राशियों के लिए बुध ग्रह के कन्या राशि में गोचर से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। आज से बुध कन्या  से...

Rashi Parivartan 2020: बुध और राहु केतू का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 23 Sep 2020 08:10 AM
ऐप पर पढ़ें

राहु के राशि परिवर्तन से करने से कई राशियों के लिए मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी, वहीं कई राशियों के लिए बुध ग्रह के कन्या राशि में गोचर से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। आज से बुध कन्या  से तुला राशि राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह परिवर्तन तुला राशि के साथ ही कई राशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद रहेगा। आपको बता दें कि बुध 18 नवंबर तक इस राशि में रहेंगे, इसके बाद तुला से वृश्चिक राशि में परिवर्तन करेंगे।

राशि परिवर्तन 2020: मेष राशि में मंगल होने जा रहे वक्री, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आपको बता दें कि 21 सितंबर से 230 सितंबर तक छह ग्रह राशि बदल रहे हैं। ग्रहों का ऐसा संयोग हर राशि के लिए बदलाव लेकर आएगा।  सूर्य, बुध, शुक्र और राहु-केतु राशि राशि बदल रहे हैं, वहीं मंगल ने अपनी चाल वक्री कर ली है। बृहस्पति मार्गी होंगे और शनि भी अब सीधी चाल चलेंगे। आइए जानते हैं आज बुध के तुला राशि में प्रवेश करने के से ग्रहों के समीकरणों में क्या बदलाव होगा। 

केतु का राशि परिवर्तन 2020: इस दिन से केतु की बदल रही चाल, जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ है यह राशि परिवर्तन

बुध के कन्या राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली समय आ रहा है। 
मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है, कुछ नया आपके जीवन में हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा बीतेगा। 
वहीं वृष राशि के लोगों को बिजनेस और व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। 
वृश्चिक राशि के लोगों को लेन-देन में फायदा होगा। आपको अपने काम पर इस समय विशेष फोकस रखना होगा। 
मीन राशि के लोगों के लिए भी अच्छा समय है। आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा।
कन्या राशि के लिए अच्छा समय है लेकिन बिजनेस में थोड़ा ध्यान से काम करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें