ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyramnavmi subh muhurat pujan vidhi

रामनवमी आज: जानें किस विधि से करनी चाहिए पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है। हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग रामनवमी के...

Meenakshiनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Mar 2018 12:07 PM

रामनवमी 2018

रामनवमी 20181 / 3

रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है। हिंदु धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था अत: इस शुभ तिथि को भक्त लोग रामनवमी के रूप में मनाते हैं एवं पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार होते है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार राम नवमी के स्वयं भगवान विष्णु ने भगवान राम के रुप में अवतार लिया था। यही वजह है कि पूरे देश भर में रामनवमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार यह 25 मार्च को मनाया जाएगा। 

आइए जानते है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

आइए जानते है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

आइए जानते है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि2 / 3

आइए जानते है शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

रामनवमी पूजा मुहूर्त : प्रात: 11:14:04 से दोपहर 13:41:03 तक

अवधि: 2 घंटे 26 मिनट

रामनवमी मध्याह्न समय: 12:27:33

नवमी तिथी शुरुआती: 25 मार्च 2018 को 8 बजर 2 मिनट पर

नवमी तिथी समाप्ति = 26 मार्च 2018 05:54 को  

अगली स्लाइड में जानें पूजन विधि

यह है पूजन विधि

यह है पूजन विधि 3 / 3

पूजन विधि

सुबह नहा धोकर सबसे पहले लाल कपड़ा बिछाकर रामदरबार में भगवान राम की आरती करें। इसके बाद भगवान राम को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान राम को तुलसी दल और कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। प्रसाद के रुप में खीर अर्पित करें। इसके बाद पूजा में हुई किसी भूलचूक के लिए क्षमा याचना करें। भगवान राम की पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें वस्त्र आदि देकर विदा करें।

राम नवमी 2018: इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगा मनचाहा फल