Hindi Newsधर्म न्यूज़Ram Navami 2021: Auspicious combination of five planets will happen on Ramnavami auspicious yoga being formed after 2013
Ram Navami 2021: रामनवमी पर होगा पांच ग्रहों का शुभ संयोग, 2013 के बाद बन रहा वृद्धिकारक योग

Ram Navami 2021: रामनवमी पर होगा पांच ग्रहों का शुभ संयोग, 2013 के बाद बन रहा वृद्धिकारक योग

संक्षेप: Ram Navami 2021: चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन नौ वर्ष बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतषियों के अनुसार यह संयोग इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इससे पहले...

Wed, 21 April 2021 05:48 AMAlakha Ram Singh एजेंसी, झुंझुनू (राजस्थान)
share Share
Follow Us on

Ram Navami 2021: चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 21 अप्रैल को रामनवमी के दिन नौ वर्ष बाद पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतषियों के अनुसार यह संयोग इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक होगा। इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 2013 में बना था। भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में मध्यान्ह 12 बजे हुआ था। संयोगवश इस दिन अश्लेषा नक्षत्र, लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, दशम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र है और दिन बुधवार रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रहों की यह युति योति इस दिन को मंगलकारी बनाएगी। इस दिन की गई पूजा और खरीदारी समृद्धिदायक और शुभता लाने वाली होगी। ज्योतिषियों के अनुसार पूजा के दौरान मास्क लगाना वर्जित नहीं है। कई प्रकार की पूजाएं मौन व्रत रखकर भी की जाती है।

पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया ने बताया कि भगवान श्रीराम की राशि कर्क और लग्न भी कर्क है। लग्न में स्वग्रही चंद्रमा का होना सुख शांति प्रदान करेगा। इसके साथ अश्लेषा नक्षत्र भी दिन की सुभता को बढ़ाएगा। भगवान श्रीराम का जन्म मध्यान्ह 12 बजे हुआ था, इसलिए इनकी आरती भी इसी समय 12 बजे करना उत्तम रहेगा।

उधर राम नवमी के अवसर पर झुंझुनू शहर में इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। राम जन्म महोत्सव समिति के संयोजक पार्षद विजय कुमार सैनी ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर समिति की ओर से 34 साल तक शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं सरकारी गाइडलाइन की पालना के कारण पिछले साल की तरह इस बार भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!