Ram Mandir Ayodhya: Pran pathishta shubh muhurat preparations are being made for grah pravesh and shubh vivah muhurat Ram Mandir Ayodhya: श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त इतना शुभ, बड़ी संख्या में इस मुहूर्त पर गृह प्रवेश की तैयारी, शादियां​​​​​​​ भी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ram Mandir Ayodhya: Pran pathishta shubh muhurat preparations are being made for grah pravesh and shubh vivah muhurat

Ram Mandir Ayodhya: श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त इतना शुभ, बड़ी संख्या में इस मुहूर्त पर गृह प्रवेश की तैयारी, शादियां​​​​​​​ भी

Ram Mandir:  रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त हर काम के लिए शुभ मुहूर्त बनता जा रहा है। लोग पूजा पाठ के साथ ही बच्चों का बर्थडे केक भी इसी मुहूर्त में काटना चाहते हैं। वहीं, गृह प्रवेश क

Anuradha Pandey  राहुल श्रीवास्तव, मेरठSat, 20 Jan 2024 05:59 AM
share Share
Follow Us on
Ram Mandir Ayodhya: श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त इतना शुभ, बड़ी संख्या में इस मुहूर्त पर गृह प्रवेश की तैयारी, शादियां​​​​​​​ भी

 

Ram mandir Ayodhya: मलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त हर काम के लिए शुभ मुहूर्त बनता जा रहा है। लोग पूजा पाठ के साथ ही बच्चों का बर्थडे केक भी इसी मुहूर्त में काटना चाहते हैं। वहीं, गृह प्रवेश के लिए भी लोगों की पसंद यही मुहूर्त है। लोगों की इस इच्छा ने पुजारियों के सामने समस्या खड़ी कर दी है। वह एक ही समय पर कई घरों में पूजा कैसे कराएं, इसे लेकर वह भी दुविधा की स्थिति में हैं।

अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड का है। इस विशेष तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन लगभग हर घर में सुंदरकांड और हवन की तैयारी है। कुछ लोग इसी दिन गृह प्रवेश करना चाहते हैं। काफी लोगों के बच्चों के बर्थडे पर हवन भी कराने की योजना है। इसके लिए उन्होंने पहले से पंडितजी को बुकिंग करा रखी है। लेकिन अब वह चाहते हैं कि अनुष्ठान का समय वही हो जो प्राण प्रतिष्ठा का है। लोगों की इस चाह ने पुजारियों को पशोपेश में डाल दिया है।

सहालग की भी बड़ी बुकिंग
22 जनवरी को साया भी खूब है। इसके लिए भी पंडित पहले से बुक हो चुके हैं। कुछ शादियां दिन में भी होनी है। ऐसे में पंडितों के सामने सारे अनुष्ठान को एक ही समय पर संपन्न कराने की चुनौती पेश आ रही है।

बड़ी संख्या में लोग 22 जनवरी को ही गृह प्रवेश भी कराना चाहते हैं। उन्होंने मकान का निर्माण पूरा होने के बाद इसे रोक रखा है। अब प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में वह भी गृह प्रवेश की भी तैयारी कर चुके हैं।