Raksha Bandhan 2023 Special wishes and quotes to send brother and sister on rakhi - Astrology in Hindi Raksha Bandhan Wishes:भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर भेजें ये खूबसूरत संदेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Raksha Bandhan 2023 Special wishes and quotes to send brother and sister on rakhi - Astrology in Hindi

Raksha Bandhan Wishes:भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर आप भी स्पेशल मैसेज से अपने भाई या बहन को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यह खास संदेश रिश्तों में मनमुटाव दूर करेंगे और राखी के पर्व को यादगार बनाएंगे।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 31 Aug 2023 01:43 AM
share Share
Follow Us on
Raksha Bandhan Wishes:भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर भेजें ये खूबसूरत संदेश

Raksha Bandhan Wishes: इस साल 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में भाई-बहन के त्योहार राखी का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन में राखी बांधने से भाई की आयु लंबी होती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। वहीं इस दिन भाई अपनी बहनों को हर मुश्किल घड़ी में रक्षा करने का वचन देते हैं। जिसके कारण इस पावन पर्व का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। भाई-बहन के बीच कितना भी मनमुटाव हो गया हो, रक्षाबंधन पर कुछ खास संदेश रिश्तों को सुधारने और राखी के त्योहार को यादगार बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई या बहन स्पेशल बधाई संदेश भेज सकते हैं। चलिए जानते हैं...

सबसे प्यारी मेरी बहना,
सुख में दुख में साथ रहना
जीवन की खुशिया है तुमसे,
तुम हो तो फिर क्या कहना।
Happy Raksha Bandhan

सूरज की तरह चमकते रहो
फूलों की तरह महकते रहो
यही दुआ है इस बहन की
आप सदा खुश रहो।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा प्यार का 
रक्षाबंधन की हार्दिक बधाईंया

राखी का त्योहार है
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
बंधा एक धागे में
भाई बहन का अटूट प्यार है।
हैप्पी रक्षाबंधन

चन्दन की डोरी फूलों का हार
सावन का महीना और राखी का त्योहार,
जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार।
Happy Raksha Bandhan 2023


 

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!