ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRaksha Bandhan 2022 Rakhi will be tied for two days 11 and 12 August due to Bhadra know Choghadiya Muhurta Astrology in Hindi

Raksha Bandhan 2022: भद्रा के कारण आज भी बंधेगी राखी, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022 Muhurat: भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन से पहले बुधवार को प्रमुख बाजारों की रौनक बदली हुई नजर आई। बाजारों में सुबह से शाम तक भीड़ रही।

Raksha Bandhan 2022: भद्रा के कारण आज भी बंधेगी राखी, ज्योतिषाचार्य से जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त
Saumya Tiwariसंवाददाता,प्रयागराजFri, 12 Aug 2022 05:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Raksha Bandhan 2022 Muhurat: भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार दो दिन मनाया जायेगा। भद्रा का योग होने के कारण रक्षाबंधन का मान गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन है। बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह से राखी बांधेगी। भाई अपनी बहनों को यथाशक्ति उपहार भेंटकर रक्षा का संकल्प लेंगे। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार पूर्णिमा तिथि गुरुवार को सुबह 9:35 बजे शुरू हो जाएगी जो शुक्रवार को सुबह 7:16 तक रहेगी। इसलिए श्रावणी पूर्णिमा का मान शुक्रवार को है।

12 अगस्त को क्या पूरे दिन बांध सकते हैं राखी? ज्योतिषाचार्य से जानें मत

रात में 8:25 बजे खत्म होगा भद्रा काल

गुरुवार को भद्रा काल सुबह 9:35 मिनट से शुरू होकर रात 8:25 तक रहेगा। भद्रा काल रात में 8:25 बजे के बाद खत्म होगा। उसके बाद से लेकर शुक्रवार सुबह 7:15 बजे तक राखी बांधी जा सकती है।

शुभ चौघड़िया में मुहूर्त

शुभ चौघड़िया मुहूर्त में गुरुवार को रात 12 से 1:20 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 7:16 बजे तक राखी रक्षाबंधन शुभ रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें