ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRaksha Bandhan 2019 Know the auspicious time of Raksha Bandhan and complete almanac

Raksha Bandhan 2019: जानें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग

इस बार राखी बांधने का मुहूर्त बहुत ही लंबा है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 1 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। रक्षा बंधन पंचांग रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय सुबह...

Raksha Bandhan 2019: जानें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 13 Aug 2019 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार राखी बांधने का मुहूर्त बहुत ही लंबा है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई को सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 1 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।

रक्षा बंधन पंचांग

रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय
सुबह 05:53 से शाम 5:58
अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 1:43 से शाम 4:20
पूर्णिमा तिथि आरंभ - दोपहर 3:45 (14 अगस्त)
पूर्णिमा तिथि समाप्त - शाम 5:58 (15 अगस्त)
भद्रा समाप्त: सूर्योदय से पहले

नहीं रहेगा भद्रा का साया 
ज्योतिषाचार्य आचार्य लवकुश शास्त्री के मुताबिक इस बार रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगी। भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती। लेकिन, इस बार बहनें सूर्य अस्त होने तक किसी भी समय राखी बांध सकती हैं। 

बनेंगे कई शुभ संयोग 
ज्योतिषाचार्य आचार्य लवकुश शास्त्री ने बताया कि रक्षा बंधन के 4 दिन पहले ही गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगेंगे। श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण के साथ सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में होंगे। ये सभी शुभ संयोग मिलकर इस बार रक्षाबंधन को खास बना रहे हैं।

आचार्य लवकुश शास्त्री, ज्योतिषाचार्य ने कहा- लंबे समय बाद रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार भद्रा का साया नहीं होने से दिनभर राखी बांधने के लिए मुर्हूत रहेगा। रक्षाबंधन से ठीक चार दिन पहले गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। साथ ही रक्षाबंधन पर श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण के साथ सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में होने से रक्षाबंधन को बेहद खास बना रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें