Rakhi 2023 Date : रक्षाबंधन की तिथि को लेकर संशय की स्थिति, जानें किस दिन मनाया जाएगा राखी का पर्व?
Rakhi 2023 Kab Hai : 31 अगस्त को पूरा दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भद्रा बुधवार की रात 30 अगस्त को समाप्त हो रहा है। लेकिन रात के दौरान रक्षासूत्र नहीं बांधना चाहिए।

रक्षाबंधन त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाया जाएगा। इस साल 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि का प्रवेश हो रहा है, लेकिन इस दिन भद्रा रहने से रक्षाबंधन 31 अगस्त को मनाया जाएगा। आचार्य पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार सर्वमान्य है। 30 अगस्त को चतुर्दशी दोपहर 12:10 बजे और भद्रा रात 9:00 बजे तक है। इसलिए उदया पूर्णिमा गुरुवार सुबह 7:45 बजे तक ही है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5:43 बजे होगा। ऐसे में पूर्णिमा का मान दिन-रात का होगा। इस तरह 31 अगस्त को पूरा दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भद्रा बुधवार की रात 30 अगस्त को समाप्त हो रहा है। लेकिन रात के दौरान रक्षासूत्र नहीं बांधना चाहिए।
4 सितंबर को गुरु हो जाएंगे वक्री, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा
भद्रा में नहीं करते शुभ कार्य
पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा शनिदेव की बहन और भगवान सूर्य व माता छाया की संतान हैं। जब इस सृस्टि में दैत्यों का उत्पात बढ़ गया था तो इन शक्तियों के विनाश के लिए भद्रा का जन्म हुआ। लेकिन कहा जाता है जन्म लेते ही भद्रा पूरी सृस्टि का ही भक्षण करने लगी। सृष्टि का संतुलन गड़बड़ाने लगा। तब देवताओं ने इसे संतुलित किया। कहा जाता है कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होते। कार्य शुरू होते ही इसमें तरह-तरह के विघ्न आने लगते हैं। 30 अगस्त को भद्रा का वास पृथ्वी पर है।
