ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRajyoga Mars and Venus remain Rajyoga till December 5 luck of these 3 zodiac signs will change

Rajyoga: 5 दिसंबर तक मंगल व शुक्र बना रहे राजयोग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल व शुक्र को शुभफलदायी ग्रह माना गया है। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से जातक को जीवन में सुख-समृद्धि व साहस की प्राप्ति होती है। आप भी जानें ये ग्रह किन्हें पहुंचाएंगे लाभ-

Rajyoga: 5 दिसंबर तक मंगल व शुक्र बना रहे राजयोग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 16 Nov 2022 05:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Mangal Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राजयोग का काफी महत्व है। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावशाली राजोग राशि परिवर्तन राजयोग माना गया है। ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने 13 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश कर एक राजयोग को बनाया है। यह 5 दिसंबर तक कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। उसके बाद शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वर्तमान में मंगल शुक्र की राशि में और शुक्र मंगल की राशि में संचरण कर रहे हैं। मंगल को आत्मा, साहस व पराक्रम का कारक माना गया है। शुक्र को धन, संपत्ति, सुख व वैभव आदि का कारक माना गया है। जानें शुक्र व मंगल किन राशियों के रहेंगे लाभकारी-

साल 2023 की ये हैं तीन लकी राशियां, करियर में अपार सफलता के साथ बनेंगे आकस्मिक धन लाभ के योग

वृषभ- आपकी राशि के लग्न भाव में मंगल और सप्तम भाव में शुक्र संचरण कर रहे हैं। ऐसे में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यवसाय के लिए समय उत्तम है।

कर्क- कर्क राशि के पंचम भाव में शुक्र व 11वें भाव में मंगल गोचर कर रहा है। दोनों ही ग्रह इन भावों में शुभ फल प्रदान करते हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई महंगा तोहफा भी मिल सकता है। महिलाओं के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। करियर व व्यवसाय में सफलता हासिल होगी।

धनु- आपकी राशि के छठवें भाव में मंगल ने और शुक्र ने 12वें भाव में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शुक्र को इन भावों में अति फलित माना गया है। इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी।

2023 से इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें