ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyrahu ketu transit 2019 know effects on zodiac signs

राहु-केतु का राशि परिवर्तन: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा होगा भविष्य

18 महीने बाद 7 मार्च यानी आज नव ग्रह में शामिल राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु कर्क व केतु मकर राशि को छोड़ कर अपनी उच्च राशि मिथुन व धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु का परिवर्तन...

राहु-केतु का राशि परिवर्तन: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा होगा भविष्य
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 07 Mar 2019 07:22 AM
ऐप पर पढ़ें

18 महीने बाद 7 मार्च यानी आज नव ग्रह में शामिल राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु कर्क व केतु मकर राशि को छोड़ कर अपनी उच्च राशि मिथुन व धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु का परिवर्तन विभिन्न राशियों के व्यक्तियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखाएगा। 

राहु का प्रवेश मिथुन में होगा, जो उसकी मित्र राशि है। मिथुन राशि का स्वामी बुध है। ग्रंथों के अनुसार मिथुन राशि में राहु को उच्च का माना गया है। केतु का प्रवेश धनु राशि में होगा। इसी राशि में शनि भी स्थित है। इस कारण शनि और केतु का योग बनेगा। इससे 18 वर्ष पहले सन 2001-2002 में राहु मिथुन और केतु धनु राशि में थे। 19 सितंबर 2020 तक राहु मिथुन में और केतु धनु राशि रहेगा।

इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष, वृष, कर्क, धनु, मकर राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा। इन लोगों को कार्यों में सफलता के साथ ही धन लाभ भी मिलेगा।

इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ

मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि के लोगों को आने वाले समय में संभलकर रहना होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लापरवाही की तो हानि होना तय है।

इन राशियों के लिए रहेगा सामान्य

सिंह, तुला, कुंभ राशि के लोगों के समय सामान्य रहेगा। राहु-केतु के कारण आने वाले समय में अपनी मेहनत के मुताबिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सभी काम सावधानी से करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें