अक्टूबर के अंत में राहु, केतु बदलेंगे चाल, सभी राशियों में होगी खूब हलचल

Oct 01, 2023 01:58 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राहु- केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी बदल जाता है।  राहु- केतु धीमी चाल चलते हैं और डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। राहु- केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं।

अक्टूबर के अंत में राहु, केतु बदलेंगे चाल, सभी राशियों में होगी खूब हलचल

ज्योतिषशास्त्र में राहु- केतु को पापी और मायावी ग्रह कहा जाता है। राहु- केतु के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु- केतु सिर्फ अशुभ फल देते हैं। राहु- केतु शुभ फल भी प्रदान करते हैं। राहु- केतु के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी बदल जाता है।  राहु- केतु धीमी चाल चलते हैं और डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। राहु- केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं।  राहु- केतु 30 अक्टूबर को चाल बदलेंगे। इस दिन राहु मीन राशि में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु- केतु की चाल बदलते ही कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, राहु- केतु की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल....

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की योजना बन सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अववसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को कष्ट रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वात-पित्त में संतुलन बनाए रखें। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होंगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि- मानसिक तनाव हो सकता है, परन्तु वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध सुधरेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शीत रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक दुश्‍वारियां बढ़ेंगी। मन अशान्त रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मित्रों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!