ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyRahu Gochar 2023 RahuKetu transit will change the fortune of these zodiac signs ketu gochar luckyunlucky zodiac signs

Rahu Gochar 2023: राहु-केतु गोचर से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, करियर व आर्थिक मामलों में होगा बड़ा लाभ

Rahu-Ketu Rashi Parivratan 2023: छाया ग्रह राहु-केतु के राशि परिवर्तन का सभी प्रभाव मेष से मीन राशि तक पर पड़ता है। राहु-केतु गोचर से कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-

Rahu Gochar 2023: राहु-केतु गोचर से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, करियर व आर्थिक मामलों में होगा बड़ा लाभ
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 04 Feb 2023 06:11 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Rahu Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राहु-केतु व शनि ग्रह सबसे धीमी गति के ग्रह माने गए हैं। शनि ढाई वर्ष तो राहु-केतु डेढ़ वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं यानी इन दोनों ग्रहों की चाल उल्टी रहती है। साल 2023 में 30 अक्टूबर को राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में गोचर करेंगे। राहु-केतु गोचर से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। जानें राहु-केतु राशि परिवर्तन की लकी राशियां कौन-सी हैं-

महाशिवरात्रि से पहले इन राशियों के मनोकामनाओं की होगी पूर्ति, कम होती जाएंगी परेशानियां

1. वृषभ राशि- केतु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। केतु गोचर के प्रभाव से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। प्रमोशन की आस रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन आनंददायक गुजरेगा।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए केतु का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। सिंह राशि वालों का राहु-केतु गोचर के प्रभाव से भाग्योदय होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। भूमि-भवन व वाहन की प्राप्ति संभव है। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। रिश्तों में सुधार होगा।

3. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए केतु गोचर जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जातकों को कार्यस्थल पर उच्च पद की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

7 फरवरी से इन 5 राशियों के जीवन में बढ़ेगा धन का आवक व मिलेगी अच्छी खबर

4. मकर राशि- केतु गोचर का मकर राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी करने वालों को तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारियों को पार्टनरशिप का लाभ मिलेगा। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें