ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypushya nakshatra 31 october 2018 buying gold on auspicious day

पुष्य नक्षत्र आज, पूरे दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त

पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में किया काम पूरी तरह से फलदायी होता है। इस बार 31 अक्टूबर बुधवार यानी आज पुष्य नक्षत्र है। इस दिन खरीदारी, भूमि पूजन, लेन-देन करना शुभ माना...

पुष्य नक्षत्र आज, पूरे दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 31 Oct 2018 08:14 AM
ऐप पर पढ़ें

पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में किया काम पूरी तरह से फलदायी होता है। इस बार 31 अक्टूबर बुधवार यानी आज पुष्य नक्षत्र है। इस दिन खरीदारी, भूमि पूजन, लेन-देन करना शुभ माना जाता है। यह 28 नक्षत्रों में 8वां नक्षत्र है और 12 राशियों में एकमात्र कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। पुष्य नक्षत्र के सभी चरणों के दौरान चंद्रमा अन्य किसी राशि का स्वामी नहीं है, इसलिए पुष्य नक्षत्र को सुख-शांति व धन-संपत्ति के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा है।

पुष्य नक्षत्र 30 अक्टूबर रात 3 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 31 अक्टूबर की रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। 

इस दिन सोने की खरीदारी का है अधिक महत्व 

पुष्य नक्षत्र में सोने की खरीदारी का अधिक महत्व है। लोग इस दिन सोने इसलिए खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना जाता है। यह नक्षत्र स्वास्थ्य के लिए भी विशेष महत्व रखता है। पुष्य नक्षत्र पर शुभ ग्रहों का प्रभाव होने पर यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को समाप्त करने में सक्षम होता है। 

Dhanteras 2018: धनतेरस पर इसलिए खरीदे जाते हैं पीतल के बर्तन और चांदी के आभूषण

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें