ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPurnima Today is the Adhikmaas purnima do this remedy today your house will be full of money and grains

Purnima: आज है अधिकमास पूर्णिमा, आज के दिन करें यह उपाय, धन धान्य से भरा रहेगा आपका घर

हर महीने पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, लेकिन अधिकमास की पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक है। यह पूर्णिमा अधिकमास की पूर्णिमा होने के कारण तीन साल में एक बार आती है।  इस दिन अधिकतर लोग...

Purnima: आज है अधिकमास पूर्णिमा, आज के दिन करें यह उपाय, धन धान्य से भरा रहेगा आपका घर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 01 Oct 2020 08:47 AM
ऐप पर पढ़ें

हर महीने पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, लेकिन अधिकमास की पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक है। यह पूर्णिमा अधिकमास की पूर्णिमा होने के कारण तीन साल में एक बार आती है।  इस दिन अधिकतर लोग लक्ष्मी नारायण पूजा भी कराते हैं, कहते हैं कि अधिकमास में मां लक्ष्मी और विष्णु जी की अराधना करनी चाहिए। कहते हैं कि इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है। दरअसल अधिकमास भगवान विष्णु का महीना कहा जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। 

आज पूर्णिमा तिथि  दोपहर 12:25 बजे शुरू होगी और 1 अक्टूबर रात  2:34 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के दिन खीर का दान करना भी उत्तम रहता है। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि आज के दिन कच्चे दूध में चावल मिलाकर रात को चंद्र देव को अर्पित करना चाहिए।

व्रत के दौरान ये करें-
- अधिकमास की पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें। 
-इस दिन घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। 
किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
-ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को दान करें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें