ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPurnima dates in 2020 Purnima calender 2020 know all dates and thithi of Purnima in 2020

Purnima dates in 2020: जानें 2020 में किस दिन है पूर्णिमा

हर महीने एक पूर्णिमा होती है और साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। हर पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह हिंन्दु पंचांग का एक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता...

Purnima dates in 2020: जानें 2020 में किस दिन है पूर्णिमा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 11 Dec 2019 11:39 AM
ऐप पर पढ़ें

हर महीने एक पूर्णिमा होती है और साल के 12 महीने में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं। हर पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह हिंन्दु पंचांग का एक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है और दान पुण्य किया जाता है। इस दिन अनेक घरों में भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा करते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार देखें तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थान पर जा कर स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं। जनवरी में पौष पूर्णिमा, फरवरी में माघ पूर्णिमा, मार्च में फाल्गुन पूर्णिमा, मई में वैशाख पूर्णिमा, जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा, जुलाई में आषाढ़ पूर्णिमा, अगस्त में श्रावण पूर्णिमा, सितंबर में भाद्रपद पूर्णिमा, अक्टूबर में आश्विन पूर्णिमा, 31 अक्टूबर में अश्विन पूर्णिमा, नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा और दिसंबर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत होता है। यहां देखें साल 2020 में आने वाले पूर्णिमा की तिथि: 

शुक्रवार, 10 जनवरी    पौष पूर्णिमा व्रत
रविवार, 09 फरवरी    माघ पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 09 मार्च    फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
बुधवार, 08 अप्रैल    चैत्र पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 07 मई    वैशाख पूर्णिमा व्रत
शुक्रवार, 05 जून    ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
रविवार, 05 जुलाई    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 03 अगस्त    श्रावण पूर्णिमा व्रत
बुधवार, 02 सितंबर    भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
गुरुवार, 01 अक्टूबर    आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)
शनिवार, 31 अक्टूबर    अश्विन पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 30 नवंबर    कार्तिक पूर्णिमा व्रत
बुधवार, 30 दिसंबर    मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें