ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyProsperity and wealth will come home

पर्स में बकाया बिल की रसीद रखते है तो हो सकता है आपको नुकसान

पैसा आता है, लेकिन घर में टिक नहीं पाता है अगर ऐसा लगातार हो रहा है तो इसकी वजह घर में छिपी हो सकती है। पैसों के चलते अगर बार-बार परेशान होना पड़ रहा है तो हम वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों...

पर्स में बकाया बिल की रसीद रखते है तो हो सकता है आपको नुकसान
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,मेरठWed, 06 Dec 2017 06:46 AM
ऐप पर पढ़ें

पैसा आता है, लेकिन घर में टिक नहीं पाता है अगर ऐसा लगातार हो रहा है तो इसकी वजह घर में छिपी हो सकती है। पैसों के चलते अगर बार-बार परेशान होना पड़ रहा है तो हम वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

घर में धन सुरक्षित रहे तो इसके लिए घर की खिड़कियां दरवाजे बिल्कुल साफ रखने चाहिए। घर या ऑफिस में कभी भी काले रंग का पेंट न कराएं। अगर किसी से कर्ज ले रखा है तो इसकी पहली किस्त मंगलवार को चुकाएं। वास्तु मान्यता के अनुसार ऐसा करने से कर्ज जल्द उतर जाता है। नोटों के साथ कभी भी खाने की वस्तु न रखें। पर्स में बकाया बिल की रसीद न रखें। रात्रि में सोते समय कभी भी धन को सिराहने न रखें। 

घर से टूटे-फूटे बर्तनों को तुरंत हटा दें। तस्वीरों को टूटे हुए फ्रेम में नहीं रखना चाहिए। टूटा हुआ फोटो फ्रेम घर में आर्थिक समस्या बढ़ाता है। ध्यान रहे कि तिजोरी के सामने तेज रोशनी न हो। तिजोरी के सामने दर्पण लगाने से धन में वृद्धि होती है। तिजोरी के ऊपर कोई भारी-भरकम चीज न रखें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति पर वजन पड़ता है। तिजोरी को कभी खाली न छोड़ें। घर में कभी किसी पर गुस्सा न करें। घर की महिलाओं का खुश रहना अति आवश्यक है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें