ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyprecautions to take on holi no harm will happen

Holi 2018: होली के दिन जरूर बरते ये सावधानियां, नहीं होगा कोई नुकसान

होली के दिन जरूर बरते ये सावधानियां, नहीं होगा कोई नुकसान..

Surenderलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Mar 2018 03:56 PM

होली के दिन जरूर करें ये काम

होली के दिन जरूर करें ये काम1 / 2

होली का रंग प्यार के साथ-साथ रंगों का भी प्रतीक है। लेकिन आजकल रंगों और गुलाल में कई हानिकारक तत्व मिलाये जाते हैं। जिससे आपकी त्वचा या बालों को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन कुछ आसान और सामान्य उपायों का इस्तेमाल करके इन दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं किन चीजों या उपायों का इस्तेमाल करके होली का मजा ज्यादा ले सकते हैं।

रंगों के रासायन नुकसानदेह
रंग-गुलाल में माइका व सीसा जैसे हानिकारक रसायनिक पदार्थ हो सकते हैं। इनसे त्वचा में जलन पैदा होती है, साथ ही ये सिर की त्वचा पर जमा भी हो जाते हैं। हानिकारक रसायनयुक्त रंग-गुलाल आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं
होली खेलने से 20 मिनट पहले सभी खुले अंगों की त्वचा पर सनस्क्रीन का लेप लगाएं। बेहद शुष्क त्वचा है तो पहले सनस्क्रीन लगाएं, फिर कुछ देर बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

बालों के लिए हेयर सीरम
होली खेलने से पहले सिर में बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का उपयोग करें। इससे गुलाल से होने वाले सूखेपन और धूप से होने वाले नुकसान से बचाव होगा।

नारियल तेल की मालिश
बालों पर थोड़ी सी हेयर क्रीम या शुद्ध नारियल तेल की मालिश कर सकते हैं। यह रासायनिक रंगों से बालों को होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होगा।

नाखून पर वार्निश लगाएं
रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए उन पर नेल वार्निश की मालिश करनी चाहिए। इससे होली खेलने के बाद नाखूनों पर जमे रंगों को आसानी से हटा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें रंग हटाते वक्त क्या रखें सावधानी

रंग हटाते वक्त रखें ध्यान

रंग हटाते वक्त रखें ध्यान2 / 2

रंग हटाते वक्त रखें ध्यान
शरीर से रासायनिक रंगों को हटाने में तिल के तेल की मालिश उपयोगी होती है। इससे रंग आसानी से हट जाएंगे और त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलेगी। पहले चेहरे को बार-बार साफ स्वच्छ जल से धोएं। इसके बाद क्लीजिंग क्रीम या लोशन का लेप करें। कुछ समय बाद चेहरे को गीले कॉटन वूल से धोएं। रंग लगे बालों को पहले कई बार सादे ताजे पानी से धोएं। इसके बाद हल्का हर्बल शैंपू लगाकर उन्हें पानी से धोएं।