ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypradosh vrat 2021 december date time puja vidhi shubh muhrat shukra pradosh vrat Astrology in Hindi

Pradosh Vrat 2021 : साल 2021 का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? यहां देखें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

Pradosh Vrat 2021 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में।...

Pradosh Vrat 2021 : साल 2021 का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? यहां देखें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 Dec 2021 11:58 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Pradosh Vrat 2021 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। हर माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। साल में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। प्रदोष व्रत भगवान शंकर को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत पर विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल में पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं इस साल का अंतिम प्रदोष व्रत कब पड़ेगा...

साल का अंतिम प्रदोष व्रत- 

पौष कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत 

  • 31 दिसंबर, 2021, शुक्रवार।

गुरु कृपा से साल 2022 की शुरुआत इन राशियों के लिए रहेगी बेहद शुभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

शुक्रवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के सातों दिन के प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है।

पौष, कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ - 10:39 ए एम, दिसम्बर 31
पौष, कृष्ण त्रयोदशी समाप्त - 07:17 ए एम, जनवरी 01

प्रदोष काल- 05:35 पी एम से 08:19 पी एम

प्रदोष व्रत पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • अगर संभव है तो व्रत करें।

नए साल 2022 में इन राशियों का प्रेम जीवन रहेगा सुखमय, विवाह के भी बनेंगे योग

  • भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।
  • इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। 
  • भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान शिव की आरती करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें