
भगवान श्री कृष्ण के इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे कई कष्ट
संक्षेप: भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से आप आध्यात्मिक और मानसिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, कुछ मंत्र ऐसे भी हैं, जिनका जाप करने से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है।
भगवान श्री कृष्ण श्री हरी विष्णु के आठवे अवतार माने जाते हैं। प्रभु की लीलाओं से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। वहीं, कुछ मंत्र ऐसे भी हैं, जिनका जाप करने से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से आप आध्यात्मिक और मानसिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यहां कुछ प्रमुख मंत्र बताएं गए हैं, जिनका जाप करने से आपको कई विशेष लाभ मिल सकते हैं-
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
रोजाना प्रात काल उठकर स्नान करने के बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करने से जीवन के कष्टों को दूर कर प्रभु श्री कृष्ण की कृपा पा सकते हैं।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
इस मंत्र का जाप करने से आपका मन पूरी तरह से शांत हो सकता है और आप प्रेम और भक्ति की भावना से भर जाएंगे। वहीं, इस मंत्र का 108 बार जाप करने से घर की सुख समृद्धि भी बनी रहती है।
ॐ कृष्णाय नमः
यह मंत्र भगवान कृष्ण की पूजा और स्मरण के लिए लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से आपको मानसिक और आध्यात्मिक शान्ति मिल सकती है।
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
अपने घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें। घर में क्लेश या नकारात्मकता होने पर इस मंत्र का जाप करने से सुख शांति का माहौल बना रहेगा।
ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:
यदि आपको विवाह में परेशानी आ रही है या आप प्रेम -विवाह करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप रोजाना करने से प्रेम-संबंधों में सुधार हो सकता है साथ ही विवाह में आने वाली रुकावटों को भी दूर किया जा सकता है।
याद रखें कि मंत्रों का जाप श्रद्धा और पूरी दिल से किया जाना चाहिए। ये मंत्र आपकी आत्मा को शुद्धि, शांति, और सकारात्मकता की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए रोजाना सुबह या शाम के वक्त स्नान करने के बाद इन मंत्रो का जाप करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





