ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPlants Vastu Tips Follow these vastu tips for luck prosperity and wealth

Plants Vastu Tips: घर में पौधे लगाते समय दिशा का रखें खास ध्यान, दूर होंगे वास्तु दोष, चमक जाएगी किस्मत

Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधों को लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Plants Vastu Tips: घर में पौधे लगाते समय दिशा का रखें खास ध्यान, दूर होंगे वास्तु दोष, चमक जाएगी किस्मत
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Nov 2023 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाते समय दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। पेड़-पौध की हरियाली से घर की सुंदरता तो बढ़ती हैं, लेकिन कुछ बातों  का ख्याल रखने से घर वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि औऱ खुशहाली आती है। पौधे लगाते समय दिशा पर जरूर ध्यान दें और कोई भी पौधा गलत दिशा में न लगाएं। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं पेड़-पौधे से जुड़ी वास्तु के नियम...

पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं ये पौधे: वास्तु के अनुसार, घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में  तुलसी, केला, आंवला, गेंदा,शमी, हरी दूब, मनी प्लांट, धनिया, हल्दी, लिली और पुदीना का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

उत्तर दिशा: वास्तु के मुताबिक, घर उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधों को लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन मे सकारात्मकता बढ़ती हैं और घर में खुशहाली का माहौल रहता है और करियर में भी खूब सफलता मिलती है।

दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं ये पौधे: वास्तु शास्त्र के अनुसार,पीपल पेड़ को घर से कहीं दूर खुले स्थान पश्चिम दिशा की तरफ लगाना चाहिए। इस दिशा में मोगरा और चमेली का फूल लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की के खूब अवसर मिलते हैं और जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा: वास्तु के अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिशा में बेल का पौधा लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। वास्तुदोष से छुटकारा मिलता है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

दक्षिण-पूर्व दिशा: मान्यता है कि घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग के फूल देने वाले पौधों को लगाना चाहिए। इन पौधों को घर में लगाने जातक का समाज में मान-सम्मान और यश, कीर्ति बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें