ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyplanetary transit june 2021 venus sun mercury mars transit budh shukra surya mangal rashi parivartan gochar predictions rashifal horoscope effects on zodiac signs

Planetary Transit June 2021 : जून में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें शुभ- अशुभ प्रभाव

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का व्यक्ति के जीवन में शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। जून के महीना ज्योतिष नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है। जून के...

Planetary Transit June 2021 : जून में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, ये ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें शुभ- अशुभ प्रभाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 30 May 2021 06:05 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का व्यक्ति के जीवन में शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। जून के महीना ज्योतिष नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है। जून के महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव...

मंगल करेंगे कर्क राशि में प्रवेश

  • 2 जून, 2021 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। अभी मंगल मिथुन राशि में विराजमान हैं। मंगल 2 जून से 20 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रह सकता है। मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन आनंद से भर जाता है और सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलती है।

Vat Savitri Vrat 2021 Date Time : कब रखा जाएगा वट सावित्रि व्रत? जानें डेट, महत्व, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट

बुध करेंगे वृष राशि में प्रवेश

  • मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के बाद अगले दिन यानी 3 जून को बुध का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन बुध देव वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध 7 जुलाई 2021 तक वृष राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस समय राहु भी वृष राशि में हैं और बुध के वृष राशि में प्रवेश करने से राहु का अशुभ प्रभाव कुछ कम हो जाएगा। 

सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश 

  • 15 जून 2021 को सूर्य देव वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य मिथुन राशि में 16 जून तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। सू्र्य के शुभ रहने पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है तो वहीं अशुभ रहने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अप्रैल 2022 तक इन राशियों पर है शनि की बुरी नजर, स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान

शुक्र करेंगे कर्क राशि में प्रवेश

  • 22 जून, 2021 को शुक्र मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र कर्क राशि में 17 जुलाई तक रहेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश से सभी राशियां प्रभावित होंगी। इस दौरान सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें