ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypicture of swan at home can bring good luck and money

घर में लगाएंगे ऐसी तस्वीर तो नहीं होगी पैसों की कमी

घर में सजाने के लिए हम कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं जो कई बार हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। वहीं अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तस्वीर लगाएंगे तो इससे घर में सकारात्मक उर्जा का...

घर में लगाएंगे ऐसी तस्वीर तो नहीं होगी पैसों की कमी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 Jul 2018 10:06 AM
ऐप पर पढ़ें

घर में सजाने के लिए हम कई तरह की तस्वीरें लगाते हैं जो कई बार हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। वहीं अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तस्वीर लगाएंगे तो इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ेगा और घर में खुशहाली आएगी। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हंस की तस्वीर लगाने से पैसों की कमी नहीं होती। ऐसी ही कई बातें वास्तुशास्त्र में बताई गई है जिसको मानने से आपको फायदा ही फायदा होगा:

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं के चित्रों को लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घर में समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ता है। 

घर की बैठक में हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगाना अच्छा माना गया है इससे घर में पैसों की कमी नहीं होती।

पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। ऐसी तस्वीरों से विचारों में सकारात्मकता आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

रसोईघर में फलों और सब्जियों के चित्र लगाने से घर में बरकत बनी रहेगी।

सोने से पहले जान लें कुछ बातें, चमक जाएगी किस्मत

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें