फुलैरा दूज 2018: जानें क्यों है ये अति शुभ दिन और किस मुहूर्त में करें पूजा
फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलैरा दूज मनाई जाती है। इसे फाल्गुन मास में सबसे पावन दिन माना जाता है। आज भी गांवों में इस त्योहार को मनाया...
फुलैरा दूज
फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलैरा दूज मनाई जाती है। इसे फाल्गुन मास में सबसे पावन दिन माना जाता है। आज भी गांवों में इस त्योहार को मनाया जाता है। इस दिन गांवों में बच्चे फूलों को तोड़कर इसकी रंगोली बनाते है। कहा जाता है कि इस दिन का हर क्षण शुभ और पवित्र होता है। इस बार यह 17 फरवरी को मनाई जाएगी।
क्यों होती है ज्यादा शादियां
सर्दी के मौसम के बाद इसे शादियों के सीजन का अंतिम दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन रिकॉर्ड तोड़ शादियां होती है।
अगली स्लाइड में जानें अति शुभ मुहूर्त
इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
फुलैरा दूज का समय 17 फरवरी दिन 3.56 से शुरू होकर 18 फरवरी शाम 4.50 तक रहेगा।
कैसे मनाते है फुलैरा दूज
इस दिन घर में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और अपने इष्ट देव को गुलाल चढ़ाया जाता है।
इस दिन मिष्ठान बनाया जाता है और उन्हें भगवान को भोग लगाया जाता है।
यह दिन नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ है। नए काम की शुरुआत इस दिन से कर सकते है।