ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPeople with this mark are rich in occult knowledge Astrology in Hindi

गुप्त विद्या के धनी होते हैं इस निशान वाले लोग

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का चिह्न व्यक्ति को महत्वपूर्ण बनाती है। हस्तरेखा में त्रिभुज को प्रत्येक जगह अच्छा माना गया है। त्रिभुज जिस भी पर्वत पर होता है उसके गुणों में बढ़ोतरी करता है। माना जाता है कि

गुप्त विद्या के धनी होते हैं इस निशान वाले लोग
Praveenपंचांग पुराण टीम,मेरठWed, 29 Jun 2022 09:10 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का चिह्न व्यक्ति को महत्वपूर्ण बनाती है। हस्तरेखा में त्रिभुज को प्रत्येक जगह अच्छा माना गया है। त्रिभुज जिस भी पर्वत पर होता है उसके गुणों में बढ़ोतरी करता है। माना जाता है कि त्रिभुज व्यक्ति को जीवन में अशुभ स्थितियों से भी बचाता है। सूर्य पर्वत और त्रिभुज भी विशेष योग में आता है। यदि व्यक्ति के हाथ में अच्छी सूर्य रेखा है तो व्यक्ति ऊंचे पद को पाने में सफल होते हैं। अच्छा सूर्य पर्वत व्यक्ति को जीवन में सफल व्यक्ति बनाता है। 

धन और प्रतिष्ठा दिलाता है रेखाओं का यह योग

यदि सूर्य पर्वत पर त्रिकोण बनता है तो यह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाता है। लेकिन यह त्रिभुज की स्थिति पर भी निर्भर करता है। यदि त्रिभुज बड़ा है तो सफलता भी बड़ी मिलने वाली है। छोटा त्रिभुज छोटी सफलता को दर्शाता है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज व्यक्ति को विशेष कला में पारंगत होते हैं। यदि सूर्य पर्वत बुध पर्वत की ओर झुका हुआ हो तो इन लोगों की रुचि लेखन, कला, गुप्त विद्या में होती है। ऐसे लोग व्यापार में भी सफलता पाते हैं।  
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें