ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPeople with these birthdays have the quality of reading the mind of others work is done by the grace of Chandradev Astrology in Hindi

इन बर्थडेट वाले लोगों में होता है दूसरों की मन की बात पढ़ने का गुण, चंद्रदेव की कृपा से बनते हैं काम

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले काफी इमोशनल, मधुरभाषी और कल्पनाशील...

इन बर्थडेट वाले लोगों में होता है दूसरों की मन की बात पढ़ने का गुण, चंद्रदेव की कृपा से बनते हैं काम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 05 Aug 2021 01:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले काफी इमोशनल, मधुरभाषी और कल्पनाशील होते हैं। इनका चंद्रमा की तरह स्वभाव चंचल होता है। इन लोगों की मनोस्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती है। ये शारीरिक कमजोर लेकिन मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं।

मूलांक 2 वाले किसी को ना नहीं बोल पाते हैं। यह प्रेम और सौंदर्य में महारथ हासिल होती है। मूलांक 2 वालों का चंद्रमा की तरह कोमल होते हैं। ये जल्दी इमोशनल हो जाते हैं। ये लोग किसी भी काम में लापरवाही पसंद नहीं करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले दूसरों को दुखी नहीं देख सकते हैं। ये लोग दूसरों के दुख में भी रो देते हैं। जानिए इनसे जुड़ी खास बातें-

कहा जाता है कि मूलांक 2 वाले छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं। इन्हें साज-सज्जा का काफी शौक होता है। इनमें दूसरों के मन की बात पढ़ने का गुण होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों को लव लाइफ में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है।

आर्थिक स्थिति-

मूलांक 2 वालों की आर्थिक स्थिति आमतौर पर अच्छी रहती है। इन्हें पैसे जोड़ने की आदत होती है। ये लोग पैसे खर्च करना पसंद नहीं करते हैं। कहा जाता है कि मूलांक 2 वाले पैसे कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं। इनकी मूलांक 1, 2, 4 और 7 वालों से अच्छी बनती हैं। ये अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं। आमतौर पर ये शिक्षा विभाग, बैंक, नहर विभाग और कृषि कार्यों में भी सफलता पाते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें