ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypeople should follow these vastu tips for their house

Vastu Tips: जल्द करें ये 4 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर!

तकरीबन हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है। इससे वह अपनी जरूरत की चीजों को पूरा

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 09 Oct 2017 10:40 AM

जल्द करें ये 4 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर!

जल्द करें ये 4 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर!1 / 2

तकरीबन हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहता है। इससे वह अपनी जरूरत की चीजों को पूरा करता है, जिससे घर का माहौल भी काफी खुशनुमा बना रहता है। अगर आपके घर में पैसों की तंगी है तो वास्तुदोष मुक्त करके आप इस तंगी को दूर कर सकते हैं। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से पैसों की बढ़ोतरी होती है। पढ़ें: 

घर में रखें लाफिंग बुद्धा

वास्तुशास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा रखने से पैसों की तंगी दूर होती है। इसे समृद्धि का देवता कहा जाता है। लोगों को अपने घर में एक लाफिंग बुद्धा की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इससे पैसों के साथ साथ खुशहाली में भी बढ़ोतरी होगी।

चीनी सिक्के

चीनी सिक्कों को घर में रखें और उसमें लाल रंग का रिबन बांध दें। कहा जाता है कि तीन सिक्कों को एक साथ लाल रंग के रिबन से बांधने से नाकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

ये भी पढ़ें: ये तीन सिक्के दूर कर देंगे आपकी सारी परेशानियां

घोड़े की नाल लगाएं 

घोड़े की नाल लगाएं 2 / 2

जब भी आप किसी के घर जाते हैं तो दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी देखते होंगे। कहते हैं कि यदि घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे के ऊपर बीचों बीच लगाया जाए तो आपके घर में खुशहाली आएगी। इसके अलावा मां लक्ष्मी का भी व्यास होगा।

विंड चाइम

किसी के घर में यदि वास्तुदोष है तो इसे विंड चाइम से दूर किया जा सकता है। विंड चाइम को लगाने से घर में कई फायदे होते हैं। माना जाता है कि अगर किसी के घर में नेगेटिव एनर्जी है तो इसे दरवाजे पर लगाने से दूर होती है। वहीं, पैसे में भी बढ़ोतरी होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।