ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPeople of these 4 zodiac signs are strong have an impressive personality Astrology in Hindi

इन 4 राशियों के लोग होते हैं रौबदार, प्रभावशाली होता है व्यक्तित्व

हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जातक का स्वभाव और व्यक्तित्व उसके ग्रह-नक्षत्र और राशि पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित 12 राशियों में से हर किसी की एक राशि होती है। हर राशि का अपना...

इन 4 राशियों के लोग होते हैं रौबदार, प्रभावशाली होता है व्यक्तित्व
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Jul 2021 08:45 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जातक का स्वभाव और व्यक्तित्व उसके ग्रह-नक्षत्र और राशि पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित 12 राशियों में से हर किसी की एक राशि होती है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। कुछ आदतें व्यक्ति को जन्मजात मिलती हैं, जिनका असर उसके व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। जानिए कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनका स्वभाव माना जाता है रौबदार-

1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को रौबदार माना जाता है। कहते हैं कि इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। ये साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। ये हर काम को अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं।

2. वृश्चिक- इन राशि के लोगों को निडर और जिद्दी माना जाता है। कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातक जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये ईमानदार और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। कोई इनके खिलाफ जाए, ये इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है।

3. कुंभ- कुंभ राशि के जातक प्रैक्टिकल के साथ इमोशनल होते हैं। ये हर काम को बेहद सोच विचार कर करते हैं। कई बार लोग इनसे अपने फैसलों के बारे में भी राय लेते हैं। ये लोग लोगों के दिलों में जल्दी जगह बना लेते हैं। कुंभ राशि वालों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग फायदा-नुकसान के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं।

4. मकर- मकर राशि वालों में सोचने और समझने की क्षमता और लोगों की तुलना में ज्यादा होती है। रौबदार स्वभाव के होने के कारण इनकी हर किसी से पट नहीं पाती है। इन्हें किसी की खिलाफत पसंद नहीं होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें