ईद 2018 : चांद के दीदार को टकटकी, सऊदी में बैठे रिश्तेदारों से ली जानकारी

ईदुल फितर के चांद के दीदार के लिए दिन छुपते ही लोगों ने आसमान में टकटकी लगाए रखी। लोगों ने छतों पर चढ़कर चांद का दीदार करने का प्रयास किया। रिश्तेदारों, संबंधियों से भी चांद दिखाई देने की तस्दीक करते...

ईद 2018 : चांद के दीदार को टकटकी, सऊदी में बैठे रिश्तेदारों से ली जानकारी

ईदुल फितर के चांद के दीदार के लिए दिन छुपते ही लोगों ने आसमान में टकटकी लगाए रखी। लोगों ने छतों पर चढ़कर चांद का दीदार करने का प्रयास किया। रिश्तेदारों, संबंधियों से भी चांद दिखाई देने की तस्दीक करते रहे। मुस्लिम धर्म के अनुयायी पिछले एक माह से रमजान माह में रोजे रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। जैसे जैसे ईद का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है रोजेदारों का उत्साह बढ़ता नजर आ रहा था।

संयुक्त अरब कुछ देर में करेगा आधिकारिक घोषणा, इंडोनेशिया में ईद शुक्रवार को

ईद उल फितर 2018: ईद क्यों मनाते हैं? इसके पीछे है एक रोचक कहानी

गुरुवार को शाम होते ही ईद के चांद के दीदार को लोग टकटकी लगाए आसमान की तरफ देखते रहे। चांद के दीदार करने के साथ लोगों ने अपने रिश्तेदारों और जिम्मेदार लोगों से चांद नजर आने की तजदीक करनी शुरु कर दी। 

सोशल मीडिया पर ली जाती रही जानकारी
ईद के चांद दिखाई देने की जानकारी लोग सोशल मीडिया पर लेते रहे। व्हाटस एप, टिवटर, फेस बुक और इंस्टाग्राम का भी खूब इस्तेमाल किया। शाम होते ही चांद के दीदार की तजदीक करनी सोशल मीडिया पर शुरु कर दी थी। 

Eid Mubarak 2018: ईद उल फितर पर अपनों को भेजें ये शायरी और SMS

विदेशों में बैठे संबंधियों से भी संपर्क
ईद के चांद के दीदार को लोगों ने जहां देशभर में रिश्तेदारों और संबंधियों से जानकारी जुटाई। वहीं, पाकिस्तान, सऊदी अरब, दुबई, कतर, शारजाह, ईराक समेत अन्य मुस्लिम देशों से चांद के दीदार की तजदीक करने के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए संपर्क किया।
 

Amit Gupta

लेखक के बारे में

Amit Gupta

अमित गुप्ता 'लाइव हिन्दुस्तान' में न्यूज एडिटर हैं।

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!