ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPaush Purnina 2019 is on 21 January know timing of vrat and puja vidhi

पौष पूर्णिमा 2019 : आज है पौष पूर्णिमा, जानें व्रत का मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन खास माना जाता है। मगर पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का अधिक महत्व है। मोक्ष की कामना रखने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया गंगा...

पौष पूर्णिमा 2019 : आज है पौष पूर्णिमा, जानें व्रत का मुहूर्त और पूजा विधि
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Mon, 21 Jan 2019 09:56 AM
ऐप पर पढ़ें

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन खास माना जाता है। मगर पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का अधिक महत्व है। मोक्ष की कामना रखने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया गंगा स्नान मोक्ष दिलाने वाला होता है। 

इस तिथि को सूर्य और चंद्रमा के संगम भी कहा जाता है, क्योंकि पौष का महीना सूर्य देव का माह होता है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। सूर्य और चंद्रमा का यह संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को ही होता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य देव को अघ्र्य देकर व नमक रहित व्रत करने से सुख, शांति और सम्पत्ति की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण व्रत और पूजा का भी महत्व बताया गया है। इसे करने से अमोघ फल प्राप्त होता है। पौष पूर्णिमा के दिन प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर मधुसूदन भगवान को स्नान कराकर सुन्दर वस्त्रो से सजाकर उन्हें नैवेद्य अर्पित करते हुए पूजा अर्चना करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Purnima 2019: 21 जनवरी को है पौष पूर्णिमा, यहां पढ़ें साल 2019 की पूर्णिमा की तारीखों की पूरी लिस्ट

पौष पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि
1.  पौष पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
2.  वरुण देव को प्रणाम कर पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें। बनारस के दशाश्वमेध घाट व प्रयाग में त्रिवेणी संगम पर पर डुबकी लगाना शुभ और पवित्र माना जाता है।
3.  इसके बाद सूर्य मंत्र के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
4.  किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं। 
5.  ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को तिल, गुड़, कंबल और ऊनी वस्त्र का दान करें। 

इसे भी पढ़ें : सुपर ब्लड वोल्फ मून ग्रहण 2019:जनवरी में इस दिन होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

पौष पूर्णिमा व्रत मुहूर्त
पूर्णिमा आरंभ – जनवरी 20, 2019 को 14:20:20 से 
पूर्णिमा समाप्त – जनवरी 21, 2019 को 10:47:11 तक

इसे भी पढ़ें :  Lunar Eclipse 2019 : ब्लड मून को लगेगा ग्रहण, जानिए क्यों अलग-अलग नामों से पुकारते हैं चांद को

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें