panna gemstone impact luck profit पन्ना पहनेंगे तो हर मुश्किल से मिलेगी निजात, खुशियां होंगी दोगुनी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़panna gemstone impact luck profit

पन्ना पहनेंगे तो हर मुश्किल से मिलेगी निजात, खुशियां होंगी दोगुनी

पन्ना रत्न आमतौर पर लोगों को पसंद आ ही जाता है। यह हल्के हरे रंग का होता है, जो कि दिखने में काफी अच्छा लगता है। इसे अधिकतर दक्षिण महानदी, हिमालय और गिरनार के आस-पास प्राप्त किया जा सकता है। अगर...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Fri, 28 June 2019 07:44 AM
share Share
Follow Us on
पन्ना पहनेंगे तो हर मुश्किल से मिलेगी निजात, खुशियां होंगी दोगुनी

पन्ना रत्न आमतौर पर लोगों को पसंद आ ही जाता है। यह हल्के हरे रंग का होता है, जो कि दिखने में काफी अच्छा लगता है। इसे अधिकतर दक्षिण महानदी, हिमालय और गिरनार के आस-पास प्राप्त किया जा सकता है। अगर ज्योतिष की बातों को मानें तो इसे धारण करने वाला व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। पन्ना कई प्रकार का होता है और इसके अलग अलग गुण और प्रभाव हैं। आइये पन्ना के बारे में विस्तार से जानते हैं।।।

पन्ना कई प्रकार का होता है। लेकिन आमतौर पर इसके 5 प्रकार देखने को मिलते हैं। एक पन्ना दिखने में तोते के पंख के जैसे रंग का होता है। जबकि दूसरा पानी के रंग जैसा यानि की रंगहीन होता है। तीसरा सरेस के फूलों जैसे और चौथा मयूरपंख जैसा होता है। इसी तरह इसका पांचवां प्रकार है हल्के संदुल पुष्प के जैसा। यह काफी नरम पत्थर होता है और यह काफी महंगा भी है। लिहाजा इसके मूल्य को रंग, रूप और चमक के साथ वजह के आधार पर तय किया जाता है।  

Astrology in Hindi, Religion News, Spiritual, हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र, हस्तरेखा, राशिफल - Hindustan

इस रत्न के मूल्य की बात करें तो यह आमतौर पर 500 रुपये से शुरू होता है और 5 हजार रुपये कैरेट तक बिकता है। इसके धारण करने वाला व्यक्ति अपनी कई मुश्किलों को आसानी से हल कर लेता है। इसे धारण करने के बाद कई अनिश्चितताएं निश्चितता में बदल जाती हैं। वहीं यह रोग निरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही बलवर्धक भी माना जाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Karwa Chauth, Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!