ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypanchang today 23 february 2019 aaj ka panchang and shubh muhurat

आज का पंचांग 23 February 2019: जानें दिन का शुभ मुहूर्त

सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से गंड नाम का अशुभ योग बन रहा है। वहीं चित्रा नक्षत्र के कारण काण नाम का एक और अशुभ योग भी रहेगा। आज आप कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय...

आज का पंचांग 23 February 2019: जानें दिन का शुभ मुहूर्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 23 Feb 2019 08:17 AM
ऐप पर पढ़ें

सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से गंड नाम का अशुभ योग बन रहा है। वहीं चित्रा नक्षत्र के कारण काण नाम का एक और अशुभ योग भी रहेगा। आज आप कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले यहां देखकर आप शुभ-अशुभ समय के बारे में जान सकते हैं। राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। वहीं आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त 11:40 से 12:15 तक रहेगा।

यायिजय योग रात्रि 10 बजकर 46 मिनट से सूर्योदय तक। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। 

23 फरवरी, शनिवार, 4 फाल्गुन (सौर) शक 1940, 11 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2075, 17 जमादि-उस्सानी सन् हिजरी 1440, फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी प्रात: 8:10 बजे तक उपरांत पंचमी रात्रि 6:13 बजे (सूर्योदय से पहले) तक तदनंतर षष्ठी, चित्रा नक्षत्र रात्रि 10.02 बजे तक तदनंतर स्वाति नक्षत्र, गण्ड योग सायं 4.23 बजे तक पश्चात वृद्धि योग, बालव करण चंद्रमा प्रात:11.26 बजे तक कन्या राशि में उपरांत तुला राशि में।

पं. वेणीमाधव गोस्वामी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें