ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPanchang 27 January 02 February When is the auspicious wedding ceremony taking place this week know the auspicious time for house warming

Panchang 27 january- 02 february: इस सप्ताह कब बन रहा है शुभ विवाह लग्न, जानें अशुभ राहुकाल

इस सप्ताह कुछ नक्षत्रों की गति को छोड़कर कोई बड़ा ग्रह गोचर नहीं होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ मुहूर्त के दौरान अगर कोई जरूरी काम किया जाए तो उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।

Panchang 27 january- 02 february: इस सप्ताह कब बन रहा है शुभ विवाह लग्न, जानें अशुभ राहुकाल
Archana Pathakनीरज धनखेर,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 07:28 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इस सप्ताह कुछ नक्षत्रों की गति को छोड़कर कोई बड़ा ग्रह गोचर नहीं करने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ मुहूर्त के दौरान अगर कोई महत्वपूर्ण काम किया जाए तो इससे उस कार्य की सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। किसी भी कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त जान लेना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह शादी, गृह प्रवेश और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त।

 विवाह मुहूर्त: विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 27 जनवरी सुबह 07:12 मिनट से लेकर दोपहर 12:42 मिनट तक है। वहीं दूसरा मुहूर्त 30 जनवरी रात्रि 10:15 मिनट से लेकर 31 जनवरी सुबह 07:10 मिनट तक है। तीसरा मुहूर्त 31 जनवरी सुबह 07:10 मिनट से लेकर 01 फरवरी दोपहर 12:55 मिनट तक है।

 गृह प्रवेश मुहूर्त: गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 26 जनवरी सुबह 07:12 मिनट से लेकर 10:28 मिनट तक है। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 27 जनवरी सुबह 09:10 मिनट से लेकर शाम 06:37 मिनट तक है। 30 जनवरी सुबह 10:15 मिनट से लेकर 31 जनवरी 07:10 मिनट तक है और  और 1 फरवरी  सुबह 07:10 मिनट से लेकर दोपहर 02:01 मिनट तक है। 

प्रॉपर्टी खरीद का मुहूर्त: प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 26 जनवरी शाम 06:57 मिनट से लेकर 27 जनवरी सुबह 07:12 मिनट तक है। दूसरा शुभ मुहूर्त 27 जनवरी सुबह 07:12 मिनट से लेकर शाम 06:37 मिनट तक और 2 फरवरी सुबह 06:18 मिनट से लेकर 03 फरवरी सुबह 07:08 मिनट तक। 

गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त: इस सप्ताह वाहन क्रय का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी शाम 06:57 मिनट से लेकर 27 जनवरी सुबह 07:12 मिनट तक है। 27 जनवरी सुबह 07:12 मिनट से लेकर 09:10 मिनट तक और 1 फरवरी सुबह 07:10 मिनट से लेकर दोपहर 02:01 मिनट तक।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह है। ग्रहों के गोचर के दौरान राहुकाल के समय कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। किसी भी बड़े और महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से पहले अशुभ राहुकाल के बारे में जान लेना बेहद आवश्यक है। ताकि उस कार्य को अशुभ राहुकाल में करने से बचा जा सके। इस सप्ताह का अशुभ राहुकाल।

 27 जनवरी: सुबह 11:13 मिनट से लेकर दोपहर 12:34 मिनट तक।

 28 जनवरी: सुबह 09:53  मिनट से लेकर 11:13  मिनट तक।

 29 जनवरी: शाम 04:37  मिनट से लेकर 05:58 मिनट तक।

 30 जनवरी: सुबह 08:32  मिनट से लेकर 09:53  मिनट तक।

 31 जनवरी: दोपहर 03:17 मिनट से लेकर शाम 04:38 बजे तक।

 01 फरवरी: दोपहर 12:35 मिनट से लेकर 01:56  मिनट तक।

 02 फरवरी: दोपहर 01:56 मिनट से लेकर दोपहर 03:18  मिनट तक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें