आज का पंचांग: आज सूर्य करेगा सिंह राशि में प्रवेश, जानें 17 अगस्त का मुहूर्त, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
आज पारसी नववर्ष दिवस है। इसके अलावा आज आज सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यह माह सूर्य के गोचर के हिसाब से महत्वपूर्ण हो जाता है। सूर्य ग्रहों के राजा, प्रकृति के पोषक हैं। विषाक्त...
आज पारसी नववर्ष दिवस है। इसके अलावा आज आज सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यह माह सूर्य के गोचर के हिसाब से महत्वपूर्ण हो जाता है। सूर्य ग्रहों के राजा, प्रकृति के पोषक हैं। विषाक्त पदार्थों के दाहक भी हैं। सूर्य काल पुरुष के पंचमेश, काल के हृदय, राजसत्ता पक्ष और जीवन हैं। उनके अपने घर में प्रवेश का समय सामान्य जन के लिए शुभ होता है। हालांकि कुछ राशियों पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
अगर आज आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो यहां देखकर आज के राहुकाल के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। इस समय में आपको कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
पक्ष |
कृष्ण पक्ष |
तिथि |
भाद्रपद कृष्ण द्वितीय रात्रि 10.49 बजे तक उपरांत तृतीया |
नक्षत्र |
शतभिषा नक्षत्र मध्याह्न 1.55 बजे तक तदनंतर पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र, अतिगण्ड योग मध्याह्न 1.51 बजे तक पश्चात सुकर्मा योग |
चंद्र राशि |
चन्द्रमा कुंभ राशि में (दिन-रात) |
राहुकाल |
प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक, इस समय में आपको कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। |
अभिजीत मुहूर्त |
सुबह 11:45 से दोपहर 12:22 बजे तक |
द्रिक ऋतु |
वर्षा |
वैदिक अयन |
दक्षिणायण |
वैदिक |
वर्षा |