ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypanchang 17 june 2019 jyeshtha purnima and kabir jayanti today know shubh muhrat time of and Rahukaal time of the day

पंचांग 17 जून 2019 : ज्येष्ठ पूर्णिमा और कबीर जयंती आज, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

सोमवार 17 जून 2019, आज स्नान-दान व्रत की पूर्णिमा। संत कबीर जयंती। मन्वादि। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। आज कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो यहां आज दिन के शुभ समय के बारे में...

पंचांग 17 जून 2019 : ज्येष्ठ पूर्णिमा और कबीर जयंती आज, जानिए आज का शुभ मुहूर्त
पं. वेणीमाधव गोस्वामी ,नई दिल्ली Mon, 17 Jun 2019 08:06 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार 17 जून 2019, आज स्नान-दान व्रत की पूर्णिमा। संत कबीर जयंती। मन्वादि। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। आज कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो यहां आज दिन के शुभ समय के बारे में जानकारी कर सकते हैं। आज प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक राहुकालम् रहेगा। इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त 11:42 AM से 12:22 PM तक रहेगा।

17 जून, सोमवार 2019,  27 ज्येष्ठ (सौर) शक 1941, 03 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2076, 13 शव्वाल सन् हिजरी 1440, ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा मध्याह्न 2.01 बजे तक, उपरांत प्रतिपदा ज्येष्ठ नक्षत्र प्रात: 10.43 बजे तक, तदनंतर मूल नक्षत्र, शुभ योग सायं 7.29 बजे तक, पश्चात् शुक्ल योग, बव करण, चंद्रमा प्रात:  10.43 बजे तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें