ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPanchang 17 July lord shiva sawan month starts check shubh muhrat timings and rahukal timing

आज का पंचांग: सावन माह शुरू, जानें 17 जुलाई 2019 का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

भगवान शिव को प्रिय सावन माह शुरू हो गया है। आने वाले 30 दिनों के दौरान आप विशेष पूजा कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।  आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो यहां देखकर आज के राहुकाल के बारे...

आज का पंचांग: सावन माह शुरू, जानें 17 जुलाई 2019 का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
पं. वेणीमाधव गोस्वामी,नई दिल्लीWed, 17 Jul 2019 09:24 AM
ऐप पर पढ़ें

भगवान शिव को प्रिय सावन माह शुरू हो गया है। आने वाले 30 दिनों के दौरान आप विशेष पूजा कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। 

आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो यहां देखकर आज के राहुकाल के बारे में जान सकते हैं। आज राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से मध्याह्न 1.30 बजे तक रहेगा। 

श्रावण कृष्ण पक्ष आरंभ। संक्रांति का पुण्य काल सूर्योदय से प्रात: 11 बजे से मध्याह्न 12.25 बजे तक। सूर्य दक्षिणायन। वर्षा ऋतु। सूर्य उत्तर गोल। 

17 जुलाई, बुधवार, 26 आषाढ़ (सौर) शक 1941, 2 श्रावण मास प्रविष्टे 2076, 13 जिल्काद सन् हिजरी 1440, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा रात्रि04.52 बजे तक उपरांत द्वितीया, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 10.59 बजे तक पश्चात श्रवण नक्षत्र, विष्कुंभयोग रात्रि 3.46 बजे तक पश्चात प्रीति योग, बालव करण, चंद्रमा मकर राशि में (दिन-रात)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें