ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPalmisty Lucky Cross sign on these area of palm meaning and its auspicious result in life Palm reading in hindi

Palmistry Cross Sign: हथेलियों पर क्रॉस के निशान देते हैं कई संकेत, जानें इनका शुभ-अशुभ प्रभाव

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति की हथेली की लकीरें और निशान व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की घटनाओं के बारे में कई संकेत देते हैं। आइए जानते हैं हथेलियों पर क्रॉस के चिन्ह का मतलब...

Palmistry Cross Sign: हथेलियों पर क्रॉस के निशान देते हैं कई संकेत, जानें इनका शुभ-अशुभ प्रभाव
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 19 Nov 2023 08:48 PM
ऐप पर पढ़ें

Cross Sign On Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों पर मौजूद रेखाएं और और निशान व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखा के माध्यम से उसकी लाइफ में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसी ही हथेलियों पर क्रॉस का निशान बनना भी व्यक्ति के सुख-सौभाग्य और जीवन के कष्टों के बारे में संकेत देता है। आइए जानते हैं कि हथेली पर क्रॉस का निशान क्या संकेत देते हैं?

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेलियों पर तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर के नीचे उभार हो और उस पर क्रॉस का निशान बनना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है और करियर में सफलता मिलती है।

सूर्य पर्वत पर क्रॉस साइन : रिंग फिंगर के नीचले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। यहां पर भी क्रॉस का निशान बेहद शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति को करियर में खूब तरक्की मिलती है और इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है।

शनि पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह: मध्यमा उंगली के नीचे के हिस्से को शनि पर्वत कहा जाता है,शनि पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का जीवन अक्सर वाद-विवाद में ही गुजरता है और आए दिन व्यक्ति को चोट-चपेट लगती रहती है।

हथेलियों के बीच में क्रॉस: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के हथेली के मध्य में क्रॉस का निशान होता है। ऐसे लोगों का जीवन संघर्षों में व्यतीत होता है और कड़ी मेहनत के बावजूद इन्हें सफलता नहीं मिलती है।

शनि पर्वत और भाग्य रेखा के बीच क्रॉस निशान: यदि व्यक्ति की हथेली पर क्रॉस का निशान शनि क्षेत्र से भाग्य रेखा तक जा रहा हो, तो यह भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई जोखिम उठाने पड़ते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें