ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyPalmistry Palm Reading for Career Money and Success Hast Rekha Sastra Connection with Future

हस्तरेखा: ऐसे हाथ वालों में होता है गजब का कॉमन सेंस, आप भी जान लीजिए हथेली में छिपे राज

हस्तेरखा शास्त्र में हथेली की बनावट का महत्व है। हथेली की बनावट, लंबाई और मोटाई से व्यक्ति के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि हथेली की बनावट का व्यक्ति के भाग्य से कनेक्शन होता है।...

हस्तरेखा: ऐसे हाथ वालों में होता है गजब का कॉमन सेंस, आप भी जान लीजिए हथेली में छिपे राज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 Jan 2021 12:34 PM
ऐप पर पढ़ें

हस्तेरखा शास्त्र में हथेली की बनावट का महत्व है। हथेली की बनावट, लंबाई और मोटाई से व्यक्ति के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि हथेली की बनावट का व्यक्ति के भाग्य से कनेक्शन होता है। जानिए हथेली की बनावट से व्यक्ति का भविष्य-

1.  कहते हैं कि अगर दाएं हाथ की हथेली बाईं हथेली की तुलना में ज्यादा चौड़ी होती है तो ज्यादा व्यवहारिक होते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज को अच्छी तरह से समझते हैं।

2. हस्तरेखा के अनुसार, व्यक्ति का दायां हाथ वर्तमान स्थिति को बताता है। कहते हैं कि दाएं हाथ की हथेली व्यक्ति की महत्वाकांक्षाओं को दर्शाती है।

3. कहते हैं कि जिस व्यक्ति के कद के हिसाब से हथेली की लंबाई सामान्य होती है। उसका व्यक्ति का कॉमन सेंस यानी सहज बुद्धि ज्यादा होती है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति कल्पनाएं नहीं करता है बल्कि कार्य को सफल करने के लिए प्रयास करता है।

Vidur Niti: मुश्किलों में फंसा सकता है ऐसे लोगों का साथ, हमेशा बनाकर रखनी चाहिए उचित दूरी

4. माना जाता है कि सामान्य लंबाई-चौड़ाई हथेली वाले लोग अपने उद्देश्यों में सफल रहते हैं। यह अपनी प्लानिंग को पूरा करने में सफल होते हैं।

5. कहते हैं कि सामान्य हथेली वाले व्यक्ति लड़ाई-झगड़े को सुलझाने के लिए मध्यस्थ के रूप में साबित होते हैं।

6. हस्तरेखा के अनुसार, जिन लोगों की हथेली सामान्य से छोटी यानी शरीर व कद के हिसाब से छोटी होती है। वह किसी बात को मोटे तौर पर समझने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग किसी भी तर्क या नाप-तौल के बिना ही चीजों को समझने की क्षमता रखते हैं।

Shani Sade Sati 2021: नए साल में शनि की साढ़ेसाती कब लगेगी, जानिए संकेत और क्या हैं उपाय

7. कहते हैं कि बड़ी हथेली वाला व्यक्ति चीजों को बड़े रूप में देखता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति सैद्धांतिक नियमों का पालन करने वाला होता है।

8. कहते हैं कि छोटी हथेली वाला व्यक्ति किसी बात को बिना सोचे जल्दी बोल देता है। जबकि सामान्य से बहुत ज्यादा बड़ी हथेली वाले दूसरों के काम में दखल देने वाले होते हैं।

9. माना जाता है कि जिन लोगों की अगुलियां लंबी, पतली और समान जोड़ वाली होती हैं। उनमें गजब की इच्छाशक्ति होती है।

(नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें