Palmistry: हथेलियों की ये रेखाएं व्यक्ति को बनाते हैं धनवान, होते हैं अकूत धन-संपत्ति के मालिक
Palmistry Lucky Symbols: हस्तेरखा विज्ञान के अनुसार, हथेली पर कई ऐसी रेखाएं और संकेत मौजूद होते हैं, जो बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे व्यक्ति कड़ी मेहनत और बुद्धिमानी से खूब तरक्की करते हैं।

Palmistry Lucky Sign: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर बनने वाली रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव के साथ जीवन में होने वाली कई शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में भी संकेत देती हैं। हथेली पर कई ऐसी रेखाएं और निशान मौजूद होते हैं जो व्यक्ति के सुखी और खुशहाली जीवन की ओर इशारा करती है। जिन व्यक्तियों की हथेली पर ये चिन्ह बनते हैं, वे बहुत भाग्यशाली और अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने बुद्धि और विवेक से सफलता की सीढ़ियों पर निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं और इनका जीवन काफी सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। आइए जानते हैं हथेली की इन शुभ रेखाओं और निशानों के बारे में...
करियर में सफलता के संकेत: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है। ऐसे लोग करियर में खूब सफलता अर्जित करते हैं। इन व्यक्तियों को चिकित्सा, राजनीति और आर्थिक मामलों से जुड़े क्षेत्रो में अच्छा काम करते हैं।
भाग्यरेखा का 2 भागों में बंटना: मान्यता है कि अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर दो हिस्सों में बंट जाए और गुरु पर्वत के नीचे पहुंच जाए, तो ऐसे व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। ऐसे व्यक्ति दानी स्वभाव के होते हैं।
हथेली पर शुभ चिन्ह: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली पर शंख, कमल, मछली या स्वास्तिक बनना बेहद शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें नौकरी-कारोबार में अपार सफलता मिलती है। ऐसे लोग राजाओं की तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं और इन्हें लाइफ में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
हथेली के लकी साइन: कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ हो, तो ऐसे व्यक्ति की जीवन में कभी भी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।
हथेली पर चक्र का निशान : जिस व्यक्ति के अंगूठों पर चक्र का निशान बनता है, ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति बुद्धिमानी और कड़ी मेहनत से खूब धन अर्जित करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
