ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologypalm lines are also responsible not married astrology

विवाह न हो पाने के लिए हाथ की लकीरें भी जिम्मेदार

जीवन में विवाह लड़के-लड़की के साथ-साथ दो परिवारों और समाज के बीच का संबंध है। विवाह को लेकर परिवारों में अनेक तरह की चिंताएं भी रहती हैं। लड़के और लड़की के मन में भी भावी जीवनसाथी को लेकर तमाम तरह के...

विवाह न हो पाने के लिए हाथ की लकीरें भी जिम्मेदार
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 24 Jul 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में विवाह लड़के-लड़की के साथ-साथ दो परिवारों और समाज के बीच का संबंध है। विवाह को लेकर परिवारों में अनेक तरह की चिंताएं भी रहती हैं। लड़के और लड़की के मन में भी भावी जीवनसाथी को लेकर तमाम तरह के सवाल होते हैं। हाथ में विवाह रेखा व्यक्ति के जीवन में बहुत कुछ संकेत देती है। कई लोगों के हाथों में एक से अधिक विवाह रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं को लेकर अलग-अलग मत हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञ दिनेश भारद्वाज के अनुसार विवाह रेखा बहुत से संकेत देती है, जिन्हें समझकर आसानी से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में जाना जा सकता है। 

  • विवाह रेखा स्वास्थ्य रेखा से स्पर्श करे तो भी विवाह नहीं होता है। 
  • गर विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप हों या काला तिल हो तो यह जीवनभर अविवाहित होने का भय पैदा करता है। 
  • हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाओं के मामले में केवल वह रेखा मान्य होती है जो सबसे अधिक गहरी और स्पष्ट हो। बाकी रेखा संबंधों के बिछड़ने या टूटने के संकेत देती है। 
  • हाथ में अधिक विवाह रेखाएं तलाक, विवाहेत्तर संबंध और बेवफा रिश्तों का संकेत देती हैं। 
  • हाथ में अगर दो विवाह रेखाएं हैं और एक स्पष्ट बेहद गहरी और दूसरी महीन, लेकिन बुध पर्वत तक विकसित है तो यह जातक के जीवन में दो शादियों की सूचना देती है। 
  • अगर विवाह रेखा ऊपर की तरफ आती हुई हृदय रेखा से मिले या फिर विवाह रेखा पर तिल हो या क्रॉस का निशान हो तो शादी में बहुत कठिनाइयां होती हैं।  

हथेली में मंगल पर्वत पर चतुष्कोण होने से रहता असफलता का खतरा

भाग्य रेखा - हथेली में भाग्य रेखा टूटी हो तो कार्यों में रुकावटें आती हैं। ऐसे में भाग्य रेखा के आस-पास ही चतुष्कोण बन जाए तो समस्याएं आती हैं, लेकिन बाद में सफलता भी मिल जाती है। 

मंगल पर्वत - मंगल पर्वत हथेली में दो जगह होता है। एक तो जीवन रेखा के ठीक नीचे अंगूठे के पास वाले स्थान पर होता है। दूसरा हृदय रेखा के ठीक नीचे मस्तिष्क रेखा के पास वाले स्थान पर होता है। मंगल पर्वत की दबी हुई स्थिति साहस की कमी करती है। यदि मंगल पर्वत भली प्रकार से विकसित हो तथा साथ ही हथेली का रंग भी लालिमा लिए हुए हो तो वह व्यक्ति निश्चय ही ऊंचा पद प्राप्त करता है। शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होती है।

विवाह रेखा - हथेली में विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत पर स्थित होती है। यदि विवाह रेखा सीधी न हो और नीचे की ओर झुक रही हो या आकार में गोल हो रही हो तो यह स्थिति जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी गई है। विवाह रेखा में ये दोष हो और उस पर चतुष्कोण बन जाए तो जीवनसाथी के जीवन से जुड़ी परेशानियों में राहत प्रदान करता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें