ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyOnly here the mark of the cross is auspicious in the hand Astrology in Hindi

हाथ में केवल यहां शुभ होता है क्रॉस का निशान

हाथ में विभिन्न पर्वतों पर रेखाओं के संयोग अनेक तरह के निशान बनते हैं। पर्वतों पर इन चिह्नों की मौजदूगी के अनुसार ही इनके शुभ या अशुभ स्थिति का पता लग पाता है। इनमें से बृहस्पति पर्वत या गुरु पर्वत...

हाथ में केवल यहां शुभ होता है क्रॉस का निशान
पंचांग पुराण टीम ,मेरठ Sun, 14 Nov 2021 10:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हाथ में विभिन्न पर्वतों पर रेखाओं के संयोग अनेक तरह के निशान बनते हैं। पर्वतों पर इन चिह्नों की मौजदूगी के अनुसार ही इनके शुभ या अशुभ स्थिति का पता लग पाता है। इनमें से बृहस्पति पर्वत या गुरु पर्वत पर बना क्रॉस का निशान भी बेहद महत्वपूर्ण है। गुरु पर्वत पर क्रॉस के निशान का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जानिए विभिन्न पर्वतों पर क्रॉस के निशान का महत्व।

-गुरु पर्वत पर क्रॉस के निशान को अच्छा माना गया है। यदि गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ऐसा जातक जीवन में सुख पाता है। इन लोगों को शिक्षित और धनी कुल से जीवनसाथी मिलता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। हस्तरेखा विज्ञान में केवल गुरु पर्वत पर ही क्रॉस के निशान को शुभ माना गया है। अन्य पर्वत पर यह निशान शुभ नहीं होता। 
-यदि शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो व्यक्ति को लड़ाई में चोट की आशंका रहती है। ऐसे व्यक्ति की अकाल मृत्यु अथवा मृत्यु तुल्य योग का सामना करना पड़ता है। 

दैनिक अंकराशि: इन तारीखों में जन्मे लोगों को 15 नवंबर को होगा धन लाभ और करियर में मिल सकती है तरक्की

-सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को बदनामी दिलाता है। कारण चाहे जो हो, लेकिन ऐसा व्यक्ति को किसी ना किसी तरह का आक्षेप झेलना पड़ता है। इस स्थिति में व्यक्ति को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ता है। 
-बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को धोखेबाज और झूठा प्रवृत्ति का बनाता है। 
-यदि मंगल पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति झगड़ालू प्रवृत्ति का होता है। इससे व्यक्ति को जेल जाना तक पड़ता है। 
-केतु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होने से व्यक्ति की शिक्षा बाधित हो जाती है। परिवार में किसी समस्या अथवा जातक के बचपन में बीमार होने से शिक्षा में व्यवधान आता है। 
-हृदय रेखा पर क्रॉस का निशान हृदयाघात की बीमारी का संकेत करता है। 
-यदि क्रॉस का चिह्न यात्रा रेखा पर हो तो ऐसे व्यक्ति की यात्रा के दौरान किसी कारण से मौत हो जाती है। 
-जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को मृत्युतुल्य कष्ट देता है। यदि जीवन रेखा क्रॉस पर आकर खत्म हो जा रही है और आगे नहीं बढ़ रही तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। 
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें