ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyOn the day of Makar Sankranti the position of the Sun will change from January 14 these zodiac signs will get the support of luck Astrology in Hindi

मकर संक्रांति के दिन सूर्य की बदलेगी स्थिति, 14 जनवरी से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

वैदिक ज्योतिष में सूर्य राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। सूर्य राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति...

मकर संक्रांति के दिन सूर्य की बदलेगी स्थिति, 14 जनवरी से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 14 Jan 2022 05:03 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वैदिक ज्योतिष में सूर्य राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। सूर्य राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य को गौरव, यश और पराक्रम का कारक माना जाता है।

मकर राशि में सूर्य से पहले शनि और बुध विराजमान हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे। जानिए इन राशियों के बारे में-

राशिफल 7 जनवरी: मेष राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता, इन राशि वालों के राह के रोड़े स्वयं जाएंगे हट

सिंह- सिंह सूर्य की स्वराशि है। इसलिए सूर्य गोचर से आपको अनुकूल परिस्थितियां बनती मिलेंगी। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य गोचर में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर करियर व व्यापार के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान  आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सूर्य गोचर काल में कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान निवेश करना लाभकारी रहेगा, निवेश का फायदा भविष्य में मिलेगा।

आर्थिक राशिफल 7 जनवरी: वृष और मकर समेत इन राशि के लोगों को करना चाहिए ये काम

मीन- मीन राशि वालों को सूर्य गोचर के दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये समय के साथ हल होती जाएंगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में वाणी पर काबू रखें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन संभव है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य गोचर काल में आपको मनवांछित फल मिल सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें